पेट्रोल की नो टेंशन! Splendor हो या Activa… पुराने स्कूटर-बाइक हो जाएंगे इलेक्ट्रिक, लगा लें ये Best Bike Scooter EV Conversion Kit
Bike Scooter EV Conversion Kit: पश्चिमी एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल सप्लाई पर दबाव बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी की चिंता बढ़ रही है।
ऐसे माहौल में देश में एक नया और किफायती ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। लोग अब नई गाड़ी पर लाखों खर्च करने के बजाय, अपने पुराने पेट्रोल स्कूटर और मोटरसाइकिल को इलेक्ट्रिक बनाने की बात कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है खास इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट (Electric Conversion Kit), जिसे लगाकर पुरानी गाड़ी को बेहतरीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में बदला जा सकता है।
यानी अगर पेट्रोल 100 या 150 रुपये लीटर भी हो जाए, तब भी आपकी जेब पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
क्या होता है EV कन्वर्जन किट (What is EV Conversion Kit)
असल में इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट एक ऐसा सेट होता है जिसमें मोटर, कंट्रोलर, बैटरी (Lead-Acid या LFP) और कुछ जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शामिल होते हैं। इसे बहुत ही आसानी से आपके पुराने पेट्रोल इंजन की जगह फिट कर दिया जाता है।
इसके फिट होने के बाद वही पुराना स्कूटर या बाइक, पेट्रोल के बजाय पूरी तरह बैटरी से चलने लगता है। यानी पेट्रोल टैंक की जगह पावरफुल बैटरी ले लेती है और इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर साइलेंट तरीके से काम करने लगती है।
इस EV Conversion Kit का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको नई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। जो पुरानी गाड़ी आपके घर में पहले से खड़ी है (चाहे वह 10 साल पुरानी ही क्यों न हो), उसी को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता है।
मार्केट में कई कंपनियां यह दावा करती हैं कि कन्वर्जन के बाद एक बार फुल चार्ज करने पर 70 से 120 किलोमीटर तक की शानदार रेंज मिल सकती है। साथ ही प्रति किलोमीटर चलने का खर्च भी पेट्रोल के मुकाबले काफी कम (लगभग 20-30 पैसे प्रति किलोमीटर) हो जाता है।
ध्यान रखें: भारत में सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric Mobility) को तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसी वजह से कई स्टार्टअप और कंपनियां ऐसी कन्वर्जन किट बेच रही हैं जो पुराने टू-व्हीलर्स में आसानी से लगाई जा सकें।
हालांकि, इसके लिए आरटीओ (RTO) से अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन (RC) अपडेट कराना जरूरी होता है। हमेशा सही तरीके से फिटमेंट और सर्टिफाइड (ARAI/ICAT approved) किट का इस्तेमाल करना भी जरूरी है, ताकि सड़क पर चलते समय आपकी सेफ्टी से किसी तरह का समझौता न हो।
भारत में ये टॉप ब्रांड्स बेच रहे हैं RTO Approved कन्वर्जन किट
1. GoGoA1 (बेस्ट फॉर स्प्लेंडर एंड एक्टिवा)
मुंबई बेस्ड इस GoGoA1 स्टार्टअप का दावा है कि ये देश का पहला RTO Approved इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट डेवलप करने वाला ब्रांड है।
ये कंपनी भारत की सबसे पॉपुलर और रेगुलर बाइक्स जैसे— हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor), पैशन, पैशन प्रो, सीडी डिलक्स, सीडी डॉन, अचीवर, ग्लैमर, करिज़्मा, सीबीजी, हंक, होंडा शाइन, यूनिकॉर्न, लिवो और एसपी 125 जैसे कई मॉडलों के लिए बेहतरीन कन्वर्जन किट उपलब्ध कराता है।
इसके अलावा, कंपनी देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) के लिए भी कन्वर्जन किट डेवलप कर चुकी है। जो एक्टिवा के पुराने 2004 मॉडल से लेकर अब तक के लेटेस्ट मॉडलों के लिए आसानी से उपलब्ध है।
कितनी है कीमत (GoGoA1 Kit Price):
-
इस ईवी कन्वर्जन किट की शुरुआती कीमत मात्र 35,000 रुपये है।
-
अगर आप हाई-रेंज बैटरी के साथ इसे लेते हैं, तो कीमत लगभग 95,000 रुपये तक जाती है (इसमें जीएसटी कॉस्ट शामिल नहीं है)।
-
ये कीमतें अलग-अलग बाइक मॉडल और बैटरी वेरिएंट के अनुसार भिन्न हैं।
-
कंपनी अपने कन्वर्जन किट पर पूरे 3 साल की वारंटी दे रही है।
-
कंपनी का कहना है कि, इन किट्स को बड़े ही आसानी से संबंधित स्कूटर और बाइक्स में इंस्टॉल करवाया जा सकता है और मज़े की बात ये है कि ये सभी किट्स RTO अप्रूव्ड हैं।
2. Just Electric (हाइब्रिड और ऑटोमैटिक का विकल्प)
जस्ट इलेक्ट्रिक भी मुंबई बेस्ड एक शानदार इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट उपलब्ध कराती है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ब्रांड के पोर्टफोलियो में ऑटोमेटिक और हाइब्रिड दोनों तरह के कन्वर्जन किट उपलब्ध हैं।
-
हाइब्रिड किट (HAT): इसमें हाइब्रिड ऑटोमोटिव ट्रांसफॉर्मेशन (HAT) किट यूजर को अपनी बाइक पेट्रोल और बैटरी, दोनों पर चलाने की बेजोड़ सुविधा देता है। यूजर अपने जरूरत के अनुसार ड्राइविंग मोड में बदलाव कर सकता है। यदि रास्ते में बैटरी का लेवल नीचे आता है या बैटरी खत्म हो जाती है, तो इसे तुरंत ICE (रेगुलर पेट्रोल) मोड में स्विच किया जा सकता है।
-
ऑटोमैटिक किट (AAT): इसके अलावा कंपनी ऑटोमेटिक ऑटोमोटिव ट्रांसफॉर्मेशन (AAT) किट भी उपलब्ध कराती है। इस किट के जरिए आपको भारी ट्रैफिक में बाइक में गियर बदलने की झंझट नहीं होती है। ये बिल्कुल एक ऑटोमेटिक स्कूटर की तरह स्मूथ फंक्शन करता है।
ये दोनों शानदार किट्स बजाज पल्सर, हीरो स्प्लेंडर, पैशन और डिलक्स सहित कई अलग-अलग बाइक्स के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।
कितनी है कीमत (Just Electric Kit Price):
-
कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार हाइब्रिड कन्वर्जन किट की कीमत 35,000 रुपये है।
-
ड्राई लिड-एसिड बैटरी के साथ इसकी कीमत 51,000 रुपये और LFP बैटरी (60 V 24 AH) के साथ इसकी कीमत 61,000 रुपये है।
-
ऑटोमेटिक कन्वर्जन किट की कीमत 33,000 रुपये (बिना बैटरी) है। डाई लिड-एसिड बैटरी (48 V 28 AH) के साथ इसकी कीमत 50,000 रुपये और LFP बैटरी पैक (60 V 24 AH) के साथ इसकी कीमत 66,000 रुपये तक जाती है।
-
इसके अलावा अगर आप फास्ट चार्जर लेते हैं, तो ग्राहकों को कुल 72,000 रुपये तक खर्च करने होंगे।
स्कूटर किट की कीमत:
-
बिना बैटरी के कन्वर्जन किट की कीमत 25,000 रुपये है।
-
लिड-एसिड बैटरी के साथ 44,000 रुपये और लंबी लाइफ वाली LFP बैटरी के साथ इसकी कीमत 51,000 रुपये तक जाती है।
-
यदि ग्राहक 60V 10Ah का चार्जर भी लेता है तो इस किट की कुल कीमत 57,000 रुपये हो जाती है।
क्या-क्या मिलेगा किट में? बाइक के कन्वर्जन किट में 17 इंच का पावरफुल 1200/1500 वॉट का हब मोटर, कंट्रोलर, थ्रॉटल, डीसी कन्वर्टर, जंक्शन बॉक्स, वायरिंग हार्नेस, चार्जिंग सॉकेट, SOC और डीसी एमसीबी जैसे हैवी-ड्यूटी कंपोनेंट्स मिलेंगे। वहीं स्कूटर किट में 10 इंच का 1000 वॉट का हब मोटर मिलेगा। इसके अलावा कुछ एडिश्नल कंपोनेंट्स भी दिए जाएंगे जैसे LCD डिस्प्ले, शॉक ऑब्जर्वर, स्विंग आर्म, बैटरी फ्रेम इत्यादि।
3. Green Tiger (खास पुराने स्कूटरों के लिए)
बेंगलुरु बेस्ड टेक स्टार्टअप ‘ग्रीन टाइगर’ (Green Tiger) भी हाई-टेक EV कन्वर्जन किट उपलब्ध कराता है। ख़ास बात ये है कि ये ब्रांड पूरी तरह से पुराने स्कूटरों पर फोकस्ड है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में 3 तरह के आधुनिक किट्स आते हैं, जिसमें फ्यूजन (हाइब्रिड मॉडल), फ्लेक्स (प्योर इलेक्ट्रिक) और स्वैप (स्वैपेबल या बदलने वाली बैटरी) किट शामिल हैं।
फिलहाल कंपनी हीरो मैस्ट्रो, प्लेजर, होंडा एक्टिवा, डियो, क्लिक, एविएटर, टीवीएस जुपिटर, वेगो, सुजुकी स्विस, एक्सेस और यामाहा फैशिनो जैसे लगभग हर पॉपुलर स्कूटर के लिए कन्वर्जन किट बेचती है।
कैसा है ये कन्वर्जन किट? ग्रीन टाइगर का दावा है कि, इस इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट में N38H/SH हाई-ग्रेड मैग्नेट का इस्तेमाल किया गया है, जो मोटर को शहर के ट्रैफिक में ज्यादा ताकत और बेहतर एफिशिएंसी देता है। इसमें बेल्ट-फ्री डायरेक्ट ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे पावर सीधे मोटर से व्हील तक पहुंचती है और इसमें मेंटेनेंस का खर्च भी ना के बराबर रहता है।
इसकी मोटर IP67 रेटिंग के साथ आती है, यानी यह बारिश, धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहती है। साथ ही इसमें एडवांस्ड सेंसर लगे हैं, जो इस इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को ज्यादा भरोसेमंद और राइडिंग में स्मूद बनाते हैं।
स्मार्ट फीचर्स:
-
इस किट में FOC तकनीक वाला स्मार्ट कंट्रोलर दिया गया है, जो मोटर की परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करता है।
-
कंट्रोलर में CAN और RS485 जैसे कम्युनिकेशन सिस्टम मौजूद हैं, जिससे सिस्टम की लाइव मॉनिटरिंग और कंट्रोल आसान हो जाता है।
-
इस सिस्टम में स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो रियल-टाइम में आपकी स्क्रीन पर बैटरी की स्थिति, रेंज और स्कूटर की अहम जानकारी दिखाता है।
-
इसमें सेफ्टी अलर्ट और अलग-अलग कस्टम राइडिंग मोड्स की सुविधा भी मिलती है, जिससे राइड को जरूरत (Eco या Power) के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसके अलावा पार्किंग को आसान बनाने के लिए रिवर्स मोड (Reverse Mode) की सुविधा भी दी गई है।
कितनी है कीमत (Green Tiger Kit Price): कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार फ्यूजन और फ्लेक्स कन्वर्जन किट की शुरुआती कीमत 51,000 रुपये है। वहीं स्वैप (Swappable Battery) किट की कीमत मात्र 31,000 रुपये से शुरू होती है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर इन किट्स के इंस्टॉलेशन लेबर चार्ज के खर्च के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है।
निष्कर्ष
सच तो ये है कि अगर आने वाले दिनों में पेट्रोल की किल्लत गहराती है या कीमतें आसमान छूती हैं, तो ये Bike Scooter EV Conversion Kit आम आदमी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर सकते हैं। आप अपनी सालों पुरानी भरोसेमंद गाड़ी को एक नया और ईको-फ्रेंडली जीवन दे सकते हैं।
हालांकि इन किट निर्माताओं और सरकार को थोड़े और किफायती विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है। ताकि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी कम खर्च में पुराने वाहनों को आसानी से ईवी में कन्वर्ट किया जा सके, क्योंकि मौजूदा समय में पूरी बैटरी के साथ इन किट्स की कीमत मिडिल-क्लास के लिए थोड़ी ज्यादा लग सकती है।
FAQs (Best Bike Scooter EV Conversion Kit)
Q1. अपनी पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक बनाने में कुल कितना खर्चा आता है? Ans: बिना बैटरी के एक अच्छी कन्वर्जन किट 25,000 से 35,000 रुपये तक आती है। लेकिन अगर आप एक अच्छी रेंज वाली लिथियम-आयन (LFP) बैटरी के साथ किट लेते हैं, तो कुल खर्च 60,000 रुपये से लेकर 95,000 रुपये तक आ सकता है।
Q2. क्या EV Conversion Kit लगाने के लिए RTO परमिशन जरूरी है? Ans: जी हाँ, बिल्कुल। आपको हमेशा RTO अप्रूव्ड किट (जैसे ARAI या ICAT द्वारा प्रमाणित) ही लगवानी चाहिए। किट लगने के बाद आपकी गाड़ी की आरसी (RC) पर RTO द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में एंडोर्समेंट कराना अनिवार्य होता है।
Q3. Honda Activa में इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट लगाने पर कितनी रेंज मिलती है? Ans: यह आपकी बैटरी की कैपेसिटी पर निर्भर करता है। औसतन एक अच्छी 60V 24AH या उससे बड़ी बैटरी लगाने पर Activa एक बार फुल चार्ज होने पर 70 किलोमीटर से लेकर 120 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
Q4. हाइब्रिड EV कन्वर्जन किट (Hybrid EV Kit) क्या होती है? Ans: हाइब्रिड किट वह होती है जिसे लगाने के बाद आप अपनी बाइक को पेट्रोल और बैटरी, दोनों पर चला सकते हैं। इसमें एक स्विच होता है। अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए, तो आप तुरंत पेट्रोल (ICE) मोड पर स्विच करके सफर जारी रख सकते हैं।
Q5. स्प्लेंडर के लिए सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट कौन सी कंपनी बनाती है? Ans: स्प्लेंडर के लिए भारत में GoGoA1 की किट काफी लोकप्रिय और RTO अप्रूव्ड है। इसके अलावा Just Electric भी स्प्लेंडर के लिए हाइब्रिड और ऑटोमैटिक दोनों तरह की किट ऑफर करती है।
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram , LinkedIn और Youtube पर फ़ॉलो करे)












