वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हुए IPL से बाहर, जानिए कब और कहां खेलेंगे अपना अगला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का सफर निराशाजनक ढंग से खत्म हुआ. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में शानदार 96 रन की पारी खेलने के बाद भी वो फाइनल खेलने से चूक गए. उनकी टीम को 7 विकेट की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. अब वैभव सूर्यवंशी जल्दी ही इंडिया ए की तरफ से ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे.
नई दिल्ली. 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सबकी वाह वाही लूटी. उन्होंने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए 700 से ज्यादा रन बनाए. पिछले दो मैच में इस युवा ने गजब की बल्लेबाजी की और दोनों बार शतक के करीब पहुंचकर चूके. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 जबकि गुजरात के साथ खेलते हुए 96 रन की पारी खेली. क्वालीफायर 2 में राजस्थान को मिली हार के साथ ही आईपीएल फाइनल खेलने का वैभव का सपना टूट गया. दिल टूटा है लेकिन फैंस निराश ना हों जल्दी ही फिर से उनके इस वंडर किड का जलवा देखने मिलेगा.
आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए की तरफ से ट्राई सीरीज में खेलने उतरेंगे. उनको पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए उन्हें श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है.
वैभव ने अपने दूसरे IPL सीजन में भी शानदार खेल दिखाया है. 16 मैचों में उन्होंने कुल 776 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे. क्वालीफायर 2 खत्म होने तक वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हुए थे. उनके पास ऑरेंज कैप थी. आईपीएल 2026 से सफर खत्म होने के बाद वह तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलेंगे. इंडिया ए की टीम 9 जून से शुरू होने वाली ट्राई-नेशन सीरीज खेलेगी. यह सीरीज आईपीएल सीजन खत्म होते ही शुरू होगी. यह टूर्नामेंट 21 जून को समाप्त होगा.
भारत का शेड्यूल
9 जून को इंडिया ए का मुकाबला मेजबान श्रीलंका से होगा. इसके बाद 11 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टीम खेलने उतरेगी. 15 जून को फिर से श्रीलंका की टीम के खिलाफ मुकाबला होगा. फिर 17 तारीख को अफगानिस्तान से दूसरे लीग मैच में टीम की टक्कर होगी.
इंडिया ए (India A) टीम (ट्राई-सीरीज के लिए)
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान.
Key Facts
-
वैभव सूर्यवंशी जल्दी ही इंडिया ए की तरफ से ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे.
-
उन्होंने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए 700 से ज्यादा रन बनाए.
-
16 मैचों में उन्होंने कुल 776 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे.
-
वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हुए थे.
-
इंडिया ए की टीम 9 जून से शुरू होने वाली ट्राई-नेशन सीरीज खेलेगी.
वैभव सूर्यवंशी का शानदार आगाज
युवा वैभव सूर्यवंशी ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. उन्होंने घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वालों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया था. 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 31 रन बनाए थे. इसके बाद उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में उन्होंने सबका ध्यान खींचा. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 13 साल की उम्र में खेलते हुए वैभव ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए अपने पहले रेड-बॉल मैच में सिर्फ 58 गेंदों में शतक जड़ दिया था.
वैभव सूर्यवंशी का 58 गेंद में शतक इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली के बाद दूसरा सबसे तेज था. उन्होंने साल 2005 में इंग्लैंड अंडर-19 के लिए 56 गेंद में शतक लगाया था. वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए. वह आखिरकार 62 गेंद में 104 रन बनाकर रन आउट हुए.
FAQ
Q: वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब है?
A: वैभव अब इंडिया ए के लिए खेलते दिखेंगे. 9 जून से एक ट्राई-सीरीज शुरू हो रही है जिसमें भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हैं. वैभव का पहला मैच 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ होगा. यह टूर्नामेंट आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद खेला जाएगा.
Q: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए?
A: इस सीजन वैभव का खेल गजब का रहा. उन्होंने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े. टूर्नामेंट से बाहर होने तक वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास थी.
Q: इंडिया ए की कप्तानी कौन कर रहा है?
A: श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे. रियान पराग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इसी टीम में वैभव को भी उनके शानदार फॉर्म के कारण पहली बार मौका मिला है.
Q: क्या वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेंगे?
A: नहीं, वैभव फाइनल नहीं खेलेंगे. उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से 7 विकेट से हारकर बाहर हो गई. वैभव ने उस मैच में 96 रन बनाए थे, लेकिन वो अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके.
Q: वैभव सूर्यवंशी ने रणजी में कब डेब्यू किया था?
A: वैभव ने सिर्फ 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला था. इतनी कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करके उन्होंने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया था.
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram , LinkedIn और Youtube पर फ़ॉलो करे)











