Preferred Source
🏠 HOME 🔴 LIVE NEWS STREAM
CATEGORIES
Business Automobile Technology Ai News India Sarkari Yojana News English News Entertainment AI Tools Viral Video Sarkari Results Lifestyle All Recipes Politics Sports World
🌐 LANGUAGE (भाषा चुनें)
BREAKINGLIVE
FCRA Bill क्या है? आसान भाषा में समझें इसके नियम और आम आदमी/NGOs पर इसका असर Lok Sabha Passes MSME Bill 2026: छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, 90 दिनों में सुलझेंगे अटके पेमेंट विवाद Alert! बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) बनवाने में की देरी तो जाना पड़ेगा कोर्ट, जान लें 2026 के ये सख्त नियम PM Surya Ghar 2.0: सोलर योजना में बड़ा अपडेट, अब बैटरी स्टोरेज और Shared Solar का लाभ Google Thin Content Penalty: क्या AI कंटेंट है असली वजह? प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, नीलेकणि की टास्क फोर्स गठित SIP क्या होती है और ₹500 से करोड़पति कैसे बनें — Complete Beginners Guide Hindi ChatGPT से घर बैठे ₹50,000 महीना कैसे कमाएं - पूरी जानकारी 2026 | ChatGPT se paise kaise kamaye
Entertainment

Priya Marathe Passed Away: 38 की उम्र में कैंसर से निधन

Priya Marathe Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, एक साल से कैंसर से थीं पीड़ित Priya Marathe Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच नही
Priya Marathe Passed Away: 38 की उम्र में कैंसर से निधन
Priya Marathe Passed Away: 38 की उम्र में कैंसर से निधन

Priya Marathe Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, एक साल से कैंसर से थीं पीड़ित

Priya Marathe Passed Away: मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस का आज मुंबई में निधन हो गया है। पिछले लंबे वक्त से वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 31 अगस्त 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। यह बताया जा रहा है कि वो पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थीं। बीमारी से जंग लड़ते हुए उन्होंने आज इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। प्रिया के निधन से उनके परिवार, फैंस और पूरे टीवी जगत में शोक की लहर है। [caption id="attachment_2150" align="aligncenter" width="1200"]RIP Priya Marathe RIP Priya Marathe[/caption]

कैंसर से पीड़ित थीं Priya Marathe

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था, मगर अफसोस वो इस बीमारी से उबर नहीं पाईं। कैंसर से अपनी जंग लड़ते हुए आज रविवार (31 अगस्त) की सुबह उनका निधन हो गया। प्रिया सिर्फ 38 साल की थीं। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस के यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके परिवार समेत फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है। उनके तमाम करीबी लोग सदमे में हैं और उन्हें नम आँखों से याद कर रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सरकार का बड़ा एक्शन: Ullu और ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन, जानिए पूरा मामला और इसके पीछे की वजहें

ऐसे शुरू हुई थी प्रिया की एक्टिंग जर्नी

प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और पालन-पोषण भी यहीं हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी की थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को साकार किया। प्रिया मराठे छोटे पर्दे की एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं। उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी और मराठी शोज में काम किया था। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता।

'पवित्र रिश्ता' शो से मिली थी खास पहचान

प्रिया ने मराठी सीरियल 'या सुखानोया' और फिर 'चार दिवस सासुचे' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'कसम से' में विद्या बाली के किरदार में नजर आई थीं। उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' के पहले सीजन में भी देखा गया था। प्रिया ने टीवी के सबसे पॉपुलर और हिट शो 'पवित्र रिश्ता' में भी काम किया था। इस शो में उन्होंने वर्षा की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। प्रिया को उनके सभी फैंस और सेलेब्स नम आंखों से याद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक गहरा सन्नाटा छा गया है।

FAQs

Priya Marathe का निधन कैसे हुआ? प्रिया मराठे का निधन कैंसर से हुआ, जिससे वे पिछले एक साल से जूझ रही थीं। उनका 38 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रिया मराठे किस शो से मशहूर हुईं? प्रिया मराठे को 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में वर्षा का किरदार निभाने के लिए खास पहचान मिली। उन्होंने 'कसम से' और अन्य कई शोज में भी काम किया। प्रिया मराठे की उम्र कितनी थी? निधन के समय प्रिया मराठे की उम्र 38 वर्ष थी। उनका जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। RIP Priya Marathe

click here

सम्बंधित ख़बरें
प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलीं पूनम पांडे, रोते हुए बोलीं- साक्षात भगवान बैठे हैं
प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलीं पूनम पांडे, रोते हुए बोलीं- साक्षात भगवान बैठे हैं
कौन हैं Ruhi Singh? गंदी बातें, LEAK चैट और फ्रॉड का पूरा सच
कौन हैं Ruhi Singh? गंदी बातें, LEAK चैट और फ्रॉड का पूरा सच
Border 2 Movie Box Office Collection: Sunny Deol का धमाकेदार कमबैक, 3 दिन में 93 Cr+!
Border 2 Movie Box Office Collection: Sunny Deol का धमाकेदार कमबैक, 3 दिन में 93 Cr+!
Border 2 Controversy: Varun Dhawan को ट्रोल करने के लिए मिले 5 लाख? इंफ्लुएंसर का बड़ा खुलासा
Border 2 Controversy: Varun Dhawan को ट्रोल करने के लिए मिले 5 लाख? इंफ्लुएंसर का बड़ा खुलासा

भारत की No. 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट – Deshtak.com

"Accurate analysis of every big news, in the right language at the right time."— DESHTAK Bureau
deshtak Profile
deshtak

Writer at Deshtak

Reader Comments

Want to leave a comment?

You must be logged in to post a comment. We do not allow promotional links.

Related News & Articles

प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलीं पूनम पांडे, रोते हुए बोलीं- साक्षात भगवान बैठे हैं Entertainment

प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलीं पूनम पांडे, रोते हुए बोलीं- साक्षात भगवान बैठे हैं

Feb 26, 2026
कौन हैं Ruhi Singh? गंदी बातें, LEAK चैट और फ्रॉड का पूरा सच Entertainment

कौन हैं Ruhi Singh? गंदी बातें, LEAK चैट और फ्रॉड का पूरा सच

Feb 10, 2026
Border 2 Movie Box Office Collection: Sunny Deol का धमाकेदार कमबैक, 3 दिन में 93 Cr+! Entertainment

Border 2 Movie Box Office Collection: Sunny Deol का धमाकेदार कमबैक, 3 दिन में 93 Cr+!

Jan 25, 2026
Border 2 Controversy: Varun Dhawan को ट्रोल करने के लिए मिले 5 लाख? इंफ्लुएंसर का बड़ा खुलासा Entertainment

Border 2 Controversy: Varun Dhawan को ट्रोल करने के लिए मिले 5 लाख? इंफ्लुएंसर का बड़ा खुलासा

Jan 11, 2026

Sign Up / Login With

Or

Enter OTP

OTP sent to