Preferred Source
🏠 HOME 🔴 LIVE NEWS STREAM
CATEGORIES
Business Automobile Technology Ai News India Sarkari Yojana News English News Entertainment AI Tools Viral Video Sarkari Results Lifestyle All Recipes Politics Sports World
🌐 LANGUAGE (भाषा चुनें)
BREAKINGLIVE
FCRA Bill क्या है? आसान भाषा में समझें इसके नियम और आम आदमी/NGOs पर इसका असर Lok Sabha Passes MSME Bill 2026: छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, 90 दिनों में सुलझेंगे अटके पेमेंट विवाद Alert! बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) बनवाने में की देरी तो जाना पड़ेगा कोर्ट, जान लें 2026 के ये सख्त नियम PM Surya Ghar 2.0: सोलर योजना में बड़ा अपडेट, अब बैटरी स्टोरेज और Shared Solar का लाभ Google Thin Content Penalty: क्या AI कंटेंट है असली वजह? प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, नीलेकणि की टास्क फोर्स गठित SIP क्या होती है और ₹500 से करोड़पति कैसे बनें — Complete Beginners Guide Hindi ChatGPT से घर बैठे ₹50,000 महीना कैसे कमाएं - पूरी जानकारी 2026 | ChatGPT se paise kaise kamaye
Viral Video

Shimjitha Mustafa Viral News: बस वीडियो और छेड़छाड़ के आरोप के बाद दीपक ने की आत्महत्या, महिला फरार

Shimjitha Mustafa Viral News: बस वीडियो केस में Deepak की मौत के बाद महिला फरार केरल में रहने वाली शिमजीथा मुस्तफा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं। यह मामला अब एक बड़ी Viral Ne
Shimjitha Mustafa Viral News: बस वीडियो और छेड़छाड़ के आरोप के बाद दीपक ने की आत्महत्या, महिला फरार
Shimjitha Mustafa Viral News: बस वीडियो और छेड़छाड़ के आरोप के बाद दीपक ने की आत्महत्या, महिला फरार

Shimjitha Mustafa Viral News: बस वीडियो केस में Deepak की मौत के बाद महिला फरार

केरल में रहने वाली शिमजीथा मुस्तफा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं। यह मामला अब एक बड़ी Viral News बन चुका है। केरल पुलिस के मुताबिक भीड़ भरी बस से वीडियो बनाने और उसे शेयर करने वाली महिला शिमजीथा मुस्तफा फिलहाल फरार है। कोझीकोड पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापे मार रही है।

सम्बंधित ख़बरें
Punjabi Wedding Viral: कपल पर उड़ाए 8.5 करोड़ कैश, देखें वीडियो
Punjabi Wedding Viral: कपल पर उड़ाए 8.5 करोड़ कैश, देखें वीडियो
Jamia Viral News: प्रोफेसर ने क्लर्क को पीटा? कहा 'स$#ले काफिर', फिर हुआ ये...
Jamia Viral News: प्रोफेसर ने क्लर्क को पीटा? कहा 'स$#ले काफिर', फिर हुआ ये...
Khan Sir का गुस्सा: छात्र ने कहा ‘Pakistan Zindabad’, लिया एक्शन, Video Viral
Khan Sir का गुस्सा: छात्र ने कहा ‘Pakistan Zindabad’, लिया एक्शन, Video Viral
मैनेजर के केबिन में महिला का फिल्मी गाने पर अश्लील डांस: SBI दफ्तर का Video Viral
मैनेजर के केबिन में महिला का फिल्मी गाने पर अश्लील डांस: SBI दफ्तर का Video Viral

कौन हैं Shimjitha Mustafa?

वदाकारा मुस्तफा का पैतृक गाँव है, जहाँ सोमवार 19 जनवरी 2026 को पुलिस पहुँची थी। जानकारी के मुताबिक, शिमजिथा मुस्तफा केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की सदस्य हैं। उसके खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल मुस्तफा ने KSRTC बस के अंदर एक वीडियो बनाकर दीपक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसकी वजह से परेशान होकर दीपक ने आत्महत्या कर ली। ये वीडियो वायरल होने के बाद दीपक काफी तनाव में थे।

Fact Check: कैथल में एक 9 साल की लड़की ने अपने ही भाई के बच्चे को जन्म दिया? सच जानें।

बस में असल में क्या हुआ था?

दरअसल मुस्तफा ने KSRTC बस में अपने बगल में बैठे दीपक को एक कैरेक्टर की तरह इस्तेमाल किया और उसे रिकॉर्ड किया और तुरंत भेज दिया। वह उस आदमी को गालियाँ दे रही थी।

दीपक गोविंदापुरम इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को वह बस से यात्रा कर रहे थे, उसी बस में वह महिला भी मौजूद थी।

इस Viral News वीडियो में शुरुआत में दीपक महिला से कुछ दूरी पर खड़े दिखते हैं और बस के हिलने-डुलने के कारण संतुलन बनाए रखने के लिए सीट के ऊपरी हिस्से को पकड़े हुए हैं।

वीडियो के पहले हिस्से में महिला दीपक को दूर से दिखाती है। अगले हिस्से में वीडियो का एंगल बदल जाता है, जिसमें महिला दीपक के और करीब खड़ी नजर आती है और कैमरा उसकी कोहनी की ओर करती है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Talkaaj (@talkaaj)

दीपक को खबर ही नहीं थी कि वीडियो बन रहा है

दीपक को इस बात की भनक नहीं थी कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और वह अपनी जगह पर खड़ा रहता है। इसी दौरान एक पल ऐसा आता है जब उसकी कोहुनी महिला की छाती से छू जाती है, जबकि महिला उस समय उसके बहुत करीब खड़ी होती है।

वीडियो वायरल होने के बाद दीपक काफी परेशान बताए गए। उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों से कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और बस में हाथ का छूना अनजाने में हुआ।

सुसाइड और परिवार का दर्द

रविवार (18 जनवरी 2026) की सुबह दीपक के माता-पिता ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, तो दीपक फंदे से लटका मिला।

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। कई लोगों का कहना है कि दीपक निर्दोष था और महिला ने सोशल मीडिया पर ध्यान पाने के लिए जानबूझकर वीडियो बनाया।

Social Media पर लोगों का गुस्सा 

जैसे ही दीपक के सुसाइड की खबर आई, यह मामला Viral News की तरह फैल गया। सोशल मीडिया पर लोग बहुत गुस्से में हैं। लोग कह रहे हैं कि बिना पूरी बात जाने किसी को बदनाम करना गलत है।

ट्विटर और फेसबुक पर लोग दीपक के लिए इन्साफ मांग रहे हैं। लोगों का मानना है कि सिर्फ फेमस होने के लिए किसी की इज्जत उछालना एक अपराध है, और अब पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

अब आगे क्या होगा?

पुलिस अब शिमजीथा मुस्तफा को ढूंढने में लगी है। चूंकि मामला बहुत बढ़ गया है, इसलिए पुलिस पर भी दबाव है कि वो जल्दी से जल्दी आरोपी को पकड़े। ये घटना हम सबके लिए एक सबक है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती।

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram , LinkedIn और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

"Accurate analysis of every big news, in the right language at the right time."— DESHTAK Bureau
deshtak Profile
deshtak

Writer at Deshtak

Reader Comments

Want to leave a comment?

You must be logged in to post a comment. We do not allow promotional links.

Related News & Articles

Punjabi Wedding Viral: कपल पर उड़ाए 8.5 करोड़ कैश, देखें वीडियो Viral Video

Punjabi Wedding Viral: कपल पर उड़ाए 8.5 करोड़ कैश, देखें वीडियो

Feb 17, 2026
Jamia Viral News: प्रोफेसर ने क्लर्क को पीटा? कहा 'स$#ले काफिर', फिर हुआ ये... Viral Video

Jamia Viral News: प्रोफेसर ने क्लर्क को पीटा? कहा 'स$#ले काफिर', फिर हुआ ये...

Jan 20, 2026
Khan Sir का गुस्सा: छात्र ने कहा ‘Pakistan Zindabad’, लिया एक्शन, Video Viral Viral Video

Khan Sir का गुस्सा: छात्र ने कहा ‘Pakistan Zindabad’, लिया एक्शन, Video Viral

Nov 14, 2025
मैनेजर के केबिन में महिला का फिल्मी गाने पर अश्लील डांस: SBI दफ्तर का Video Viral Viral Video

मैनेजर के केबिन में महिला का फिल्मी गाने पर अश्लील डांस: SBI दफ्तर का Video Viral

Nov 10, 2025

Sign Up / Login With

Or

Enter OTP

OTP sent to