Knob Induction: नॉब वाला इंडक्शन चूल्हा पूरा करेगा गैस चूल्हे की कमी, ग्रिल स्टैंड का जानें उपयोग
Knob Induction Buying Guide: LPG सिलिंडर को लेकर चल रही चिंताओं के कारण अगर आप इंडक्शन चूल्हा (Induction Cooktop) लेने वाले हैं, तो Adjustable temperature knob वाला Induction देख सकते हैं। इसकी मदद से गैस चूल्हे की तरह इंडक्शन की आंच को तुरंत नॉब घुमाकर कम किया जा सकता है। इससे खाना उबाल आने से बच जाता है।
अच्छी बात ये है कि नॉर्मल इंडक्शन और नॉब इंडक्शन की कीमतों में कोई खास अंतर नहीं है। इसके साथ ही इंडक्शन ऐसा खरीदें जिसके साथ ग्रिल स्टैंड भी मिल रहा हो। यह खाने को ग्रिल करने के अलावा रोटियां सेंकने में भी बहुत मददगार साबित होता है।

Adjustable Knob Induction Cooktop
LPG सिलिंडर की चिंता के चलते इन दिनों इंडक्शन की खरीदारी बहुत अधिक हो रही है। बीते दिनों तमाम ऑनलाइन स्टोर्स पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक भी हुए थे, लेकिन अब फिर से ये उपलब्ध होने लगे हैं। अगर आप नया इंडक्शन खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ मशीन ही ना खरीदें। उसके साथ मिलने वाली जरूरी एक्सेसरीज और खास फीचर्स पर भी ध्यान दें। इससे आप अपने इंडक्शन चूल्हे का एकदम सही इस्तेमाल कर पाएंगे।
इनमें ग्रिल स्टैंड सबसे प्रमुख है। इसके साथ ही आपको इंडक्शन के फंक्शनों को भी बारीकी से देखना चाहिए। सच तो ये है कि अगर आप एडजस्टेबल नॉब वाला इंडक्शन लेते हैं, तो वह किचन में गैस चूल्हे की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकता है।
क्या है Adjustable Knob Induction ?
एडजस्टेबल नॉब इंडक्शन में गैस चूल्हे की तरह ही एक घूमने वाला नॉब लगा होता है। जिस प्रकार आप अपने गैस चूल्हे को नॉब से कंट्रोल करते हैं, ठीक उसी तरह आजकल कई इंडक्शन मॉडल्स में भी यह फीचर आने लगा है।
इंडक्शन में एडजस्टेबल नॉब होने से बार-बार बटन या टच पैनल को दबाकर टेंपरेचर सेट करने की झंझट नहीं रहती। जैसे गैस चूल्हे में आंच को तुरंत कम-ज्यादा किया जाता है, वैसे ही इसमें भी आंच को झटपट घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

Induction Cooktop with Adjustable Knob के फायदे
किचन में काम करते वक्त हमारा ध्यान सिर्फ चूल्हे पर नहीं होता। अक्सर खाना पकाते समय हम दूसरे कामों में लग जाते हैं, जैसे कई महिलाएं साथ में बर्तन धोने लगती हैं। मान लीजिए आपने चूल्हे पर दूध चढ़ाया हुआ है और अचानक आपकी नजर पड़ती है कि वो उबलने वाला है, तो आप झट से नॉब घुमाकर उसे कम कर देती हैं। इससे आंच तुरंत गिर जाती है।
एडजस्टेबल नॉब इंडक्शन में भी यही सुविधा मिलती है। अगर खाना उबलने लगे तो बस नॉब घुमाइए और काम हो गया। इसके उलट, बटन या टच पैनल वाले इंडक्शन में पॉइंट-पॉइंट करके हीट कम होती है जिससे आंच घटने में वक्त लगता है और कई बार दूध या दाल बाहर गिर ही जाती है। मेरा अनुभव तो यही कहता है कि कंट्रोल के मामले में नॉब वाला सिस्टम ज्यादा भरोसेमंद है।
कीमतों में कोई फर्क नहीं
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि नॉर्मल इंडक्शन के मुकाबले एडजस्टेबल नॉब वाले चूल्हे महंगे होंगे। पर यकीन मानिए, ऐसा बिलकुल नहीं है। हमने अलग-अलग कंपनियों के एडजस्टेबल नॉब इंडक्शन के दाम ऑनलाइन चेक किए हैं और ये लगभग सामान्य इंडक्शन की कीमत में ही मिल रहे हैं। सिर्फ नॉब की एक्स्ट्रा सुविधा इसमें जोड़ दी गई है, बाकी काम करने का तरीका पुराने इंडक्शन जैसा ही है।
ग्रिल स्टैंड महत्वपूर्ण एक्सेसरी
इंडक्शन लेते समय अक्सर लोग उसके साथ मिलने वाली एक्सेसरीज को नजरअंदाज कर देते हैं। ग्रिल स्टैंड इनमें सबसे जरूरी चीज है। ज्यादातर कंपनियां इसे साथ नहीं देतीं, लेकिन कुछ ब्रांड्स इसे पैकेज में शामिल करते हैं।
इसका मुख्य काम खाने को ग्रिल करना है। खासकर जो लोग नॉनवेज के शौकीन हैं, उनके यह बहुत काम आएगा। पर शाकाहारी लोग भी इसे रोटियां सेंकने के लिए बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं। और हां, अगर आपके इंडक्शन के साथ यह नहीं मिलता, तो बाद में आपको इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे, इसलिए बेहतर है कि इसे पहले ही चेक कर लें।
FAQs
Q1. क्या नॉब वाला इंडक्शन टच वाले इंडक्शन से बेहतर है?
हाँ, कंट्रोल के मामले में नॉब वाला इंडक्शन बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें आप गैस की तरह तुरंत आंच कम या ज्यादा कर सकते हैं, जबकि टच पैनल में समय लगता है।
Q2. क्या नॉब इंडक्शन की कीमत साधारण इंडक्शन से ज्यादा होती है?
नहीं, बाजार में नॉब इंडक्शन और साधारण बटन वाले इंडक्शन की कीमतें लगभग एक समान हैं। यह सिर्फ एक अतिरिक्त फीचर है जो सुविधा बढ़ाता है।
Q3. इंडक्शन के साथ मिलने वाले ग्रिल स्टैंड का क्या उपयोग है?
ग्रिल स्टैंड का उपयोग चिकन या पनीर ग्रिल करने के अलावा गैस की तरह सीधे आंच पर रोटियां सेंकने के लिए भी किया जा सकता है।
Q4. क्या नॉब वाला इंडक्शन बिजली कम खाता है?
बिजली की खपत इंडक्शन की वाटेज पर निर्भर करती है, न कि नॉब पर। हालांकि, बेहतर कंट्रोल की वजह से खाना जलने या उबलने से बचता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है।
Q5. नॉब इंडक्शन में तापमान कैसे सेट करते हैं?
इसमें गैस चूल्हे की तरह ही एक रोटेटिंग नॉब होता है जिसे दाएं या बाएं घुमाकर आप तापमान या वाटेज को तुरंत एडजस्ट कर सकते हैं।
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram , LinkedIn और Youtube पर फ़ॉलो करे)





