📖 Table of Contents[Hide]
Who-Fi Technology: कपड़े बदलो या बैग लटकाओ, ये सिस्टम आपको फिर भी पहचान लेगा
Who-Fi क्या है?
Who-Fi एक नई और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी है जो Wi-Fi सिग्नल के माध्यम से लोगों की पहचान और मूवमेंट ट्रैक कर सकती है, वो भी बिना किसी कैमरा या माइक्रोफोन के। यह टेक्नोलॉजी Wi-Fi सिग्नल की दिशा और ताकत में आने वाले बदलावों को रिकॉर्ड करके व्यक्ति की एक यूनिक बायोमेट्रिक सिग्नेचर तैयार करती है। यह टेक्नोलॉजी बेहद सस्ते हार्डवेयर के साथ काम करती है और दीवार के पीछे से भी लोगों की मूवमेंट को ट्रैक करने में सक्षम है।AI आधारित ट्रैकिंग, बिना विजुअल इनपुट के
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Who-Fi आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एक अत्याधुनिक तकनीक है जो किसी भी व्यक्ति की पहचान कर सकती है, वो भी बिना किसी विजुअल इनपुट के। यह अभी एक एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है, लेकिन इससे संबंधित रिसर्च पेपर में दावा किया गया है कि यह किसी भी Wi-Fi सिग्नल को बायोमेट्रिक स्कैनर की तरह इस्तेमाल कर सकता है। यह न केवल व्यक्ति की मूवमेंट बल्कि उनके यूनिक बायोमेट्रिक पैटर्न को भी पहचान सकता है।रिसर्च पेपर और टेक्निकल प्रक्रिया
arXiv जर्नल में प्रकाशित पेपर के अनुसार, Who-Fi सिस्टम रेगुलर 2.4GHz Wi-Fi सिग्नल और ट्रांसफॉर्मर-बेस्ड न्यूरल नेटवर्क (LLM) का इस्तेमाल करता है। यह सिस्टम चैनल स्टेट इन्फॉर्मेशन (CSI) का विश्लेषण करता है, जिसमें Wi-Fi सिग्नल के ताकत और फेज में आए बदलाव शामिल होते हैं। जब ये सिग्नल कमरे की दीवारों से टकराकर किसी व्यक्ति से गुजरते हैं तो उनका पैटर्न बदल जाता है। ये बदलाव व्यक्ति के फिजिकल मूवमेंट और बॉडी स्ट्रक्चर के अनुसार यूनिक होते हैं, ठीक वैसे ही जैसे फिंगरप्रिंट या चेहरे की बनावट।साइन लैंग्वेज और रीयल-टाइम पहचान
एक बार जब सिस्टम को व्यक्ति के बायोमेट्रिक सिग्नेचर से ट्रेंड कर दिया जाता है, तो यह न सिर्फ उनकी मूवमेंट को ट्रैक कर सकता है बल्कि समय बीतने के बाद भी नेटवर्क में उनके प्रवेश को पहचान सकता है। यही नहीं, यह सिस्टम व्यक्ति की मूवमेंट को इतनी बारीकी से ट्रैक कर सकता है कि साइन लैंग्वेज जैसी जटिल गतिविधियों को भी समझ सकता है। इस प्रक्रिया में किसी कैमरा या ऑडियो सेंसर की जरूरत नहीं होती।हार्डवेयर और एक्यूरेसी
रिसर्च के मुताबिक, Who-Fi केवल एक एंटीना वाले ट्रांसमीटर और तीन एंटीना वाले रिसीवर से काम करता है, जिससे यह अत्यधिक किफायती और डिप्लॉयमेंट में आसान हो जाता है। टारगेट के दीवार के पीछे होने पर भी इस सिस्टम ने 95.5% सटीकता से ट्रैकिंग की है। व्यक्ति के कपड़े बदलने या बैग लटकाने से भी इसकी पहचान पर कोई फर्क नहीं पड़ता।मल्टीपल यूजर ट्रैकिंग और हिडन सिस्टम
Who-Fi सिस्टम एक समय में 9 व्यक्तियों तक की पहचान करने में सक्षम है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह टेक्नोलॉजी हाई इवेजन मोड में काम करती है, यानी यह अन्य सर्विलांस डिटेक्शन टूल्स द्वारा आसानी से पकड़ी नहीं जा सकती। इसमें कोई स्पेशल हार्डवेयर, रेडार, लाइट या इमिशन नहीं होते जिससे इसे पहचाना जा सके।FAQs
RELATED NEWS
Baleno की मुश्किलें बढ़ीं: 7 लाख से कम में Tata Altroz का नया अवतार बाजार में छाया, 3 लाख परिवारों की पहली पसंद बनी | Tata Altroz Facelift 2025 Hindi
लॉन्च से पहले OnePlus 13s की कीमत लीक, कैमरा-बैटरी-फीचर्स भी जानें
बलात्कार के आरोपों में फंसे Ajaz Khan, गिरफ्तारी की आशंका के बीच हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
UP में शादी के नए नियम 2025: गुपचुप विवाह पर रोक, गवाह और वीडियो अनिवार्य
"Accurate analysis of every big news, in the right language at the right time."— Global Wire News Bureau