Fact Check: कैथल में एक 9 साल की लड़की ने अपने ही भाई के बच्चे को जन्म दिया? सच जानें।

January 20, 2026 10:22 PM
Fact Check Kaithal News

Fact Check: Kaithal News में 9 साल की मां? जानें वायरल सच

Kaithal News : सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे हरियाणा के कैथल का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक 9 साल की बच्ची मां बन गई। उसे प्रेग्नेंट करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा भाई है।

वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी की स्पीच भी हैं, जो इस वक्त कैथल के सिटी थाना की प्रभारी हैं। वीडियो में वो कह रही हैं कि मेरे सामने एक मामला आया था। इसमें नौ साल की बच्ची को उसके 11 साल के भाई ने प्रेगनेंट कर दिया। उसके बाद बच्ची ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। वीडियो में बच्ची नवजात शिशु के साथ दिखाई दे रही है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

कैथल। सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहे हैं। ये सच है या फर्जी, सभी के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे हरियाणा के कैथल का बताया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि एक 9 साल की बच्ची मां बन गई है। उसे गर्भवती करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा भाई है।

हरियाणा के कैथल से वायरल हो रही ये खबर फर्जी निकली है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर Kaithal News के नाम से नौ साल की बच्ची का एक बच्चे को जन्म देने की न्यूज खूब वायरल हो रही है। इसमें एक महिला पुलिस अधिकारी गीता रानी हैं, जो इस वक्त कैथल के सिटी थाना की प्रभारी हैं।

SHO की पुरानी स्पीच का इस्तेमाल

वायरल न्यूज में थाना प्रभारी की एक स्पीच भी है, जिसमें वो कह रही हैं कि मेरे सामने एक मामला आया था। इसमें नौ साल की बच्ची को उसके 11 साल के भाई ने प्रेगनेंट कर दिया। उसके बाद बच्ची ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। उस वीडियो में साथ में एक नौ साल की बच्ची नवजात शिशु के साथ दिखाई दे रही है।

असल में इस घटना में किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है। सिटी थाना SHO गीता की स्पीच लगभग एक साल से ज्यादा पुरानी है जो उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर किसी सेमिनार में दी थी, उसको इस्तेमाल करके और एक बच्ची और नवजात शिशु का वीडियो साथ में लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

क्या बोली पुलिस?

इस मामले पर कैथल पुलिस की तरफ से DSP ललित कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि:

“कैथल में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। हमने कैथल के सभी थानों से इस चीज की जांच करवा ली है। कैथल पुलिस में इस तरह का कोई मामला नहीं है। खबर पूरी तरह से फेक है।”

Kaithal News: बिना सोचे-समझे शेयर करना पड़ सकता है भारी 

आजकल WhatsApp और Facebook पर कुछ भी आता है तो लोग बिना जांचे उसे आगे भेज देते हैं। यह वायरल वीडियो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी झूठी खबरें (Fake News) समाज में गलत माहौल बनाती हैं।

अगर आप भी Kaithal News या हरियाणा से जुड़ी कोई सनसनीखेज खबर देखते हैं, तो उसे शेयर करने से पहले दो बार सोचें। गलत जानकारी फैलाने पर IT Act के तहत कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए सिर्फ भरोसेमंद न्यूज़ या पुलिस के ऑफिशियल पेज पर ही यकीन करें।

कुल मिलाकर बात ये है कि सोशल मीडिया पर चल रहा यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड और फेक है। SHO की पुरानी वीडियो को गलत संदर्भ (context) में दिखाया गया है। कैथल में भाई-बहन से जुड़ी ऐसी कोई भी शर्मनाक घटना नहीं हुई है।

Pradhan Mantri Shahri Awas Yojana: PMAY में फर्जीवाड़े पर लगेगा फुल स्टॉप! सरकार ने ये काम कर दिया अनिवार्य

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram , LinkedIn और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

deshtak

DeshTak.com – Desh ki Baat, Sidhe Aap Tak DeshTak.com is a reliable and fast digital news platform dedicated to bringing every important news of the country and the world straight to you. Here you get breaking news, real-time updates, and in-depth analytical reporting - that too in both Hindi and English. From politics to technology, entertainment to sports and global events, DeshTak provides verified, unbiased content on every topic. Our aim is to give you fast, accurate and reliable information - so that you stay connected with every news, from anywhere.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment