Preferred Source
🏠 HOME 🔴 LIVE NEWS STREAM
CATEGORIES
Business Automobile Technology Ai News India Sarkari Yojana News English News Entertainment AI Tools Viral Video Sarkari Results Lifestyle All Recipes Politics Sports World
🌐 LANGUAGE (भाषा चुनें)
BREAKINGLIVE
FCRA Bill क्या है? आसान भाषा में समझें इसके नियम और आम आदमी/NGOs पर इसका असर Lok Sabha Passes MSME Bill 2026: छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, 90 दिनों में सुलझेंगे अटके पेमेंट विवाद Alert! बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) बनवाने में की देरी तो जाना पड़ेगा कोर्ट, जान लें 2026 के ये सख्त नियम PM Surya Ghar 2.0: सोलर योजना में बड़ा अपडेट, अब बैटरी स्टोरेज और Shared Solar का लाभ Google Thin Content Penalty: क्या AI कंटेंट है असली वजह? प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, नीलेकणि की टास्क फोर्स गठित SIP क्या होती है और ₹500 से करोड़पति कैसे बनें — Complete Beginners Guide Hindi ChatGPT से घर बैठे ₹50,000 महीना कैसे कमाएं - पूरी जानकारी 2026 | ChatGPT se paise kaise kamaye
India

BJP नेता का सेक्स स्कैंडल: गर्ल्स हॉस्टल से नेताओं को लड़कियों की सप्लाई

'ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स' पार्ट-1: BJP की महिला लीडर और नेताओं का 'काला' नेटवर्क! देखिए, मैं नेताओं का टेस्ट जानती हूँ। उन्हें ग्लैमर वाली लड़कियाँ चाहिए होती हैं। कोई सिंगल तो कोई
BJP नेता का सेक्स स्कैंडल: गर्ल्स हॉस्टल से नेताओं को लड़कियों की सप्लाई
BJP नेता का सेक्स स्कैंडल: गर्ल्स हॉस्टल से नेताओं को लड़कियों की सप्लाई

'ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स' पार्ट-1: BJP की महिला लीडर और नेताओं का 'काला' नेटवर्क!

देखिए, मैं नेताओं का टेस्ट जानती हूँ। उन्हें ग्लैमर वाली लड़कियाँ चाहिए होती हैं। कोई सिंगल तो कोई डबल एंजॉय करता है। कभी-कभी तो एक ही लड़की से दो-दो नेता भी लग जाते हैं। ऐसे नेता भी हैं, जो पैसा देकर भी सेक्स नहीं करते हैं; इसलिए हम लोग उनकी पसंद (टेस्ट) के हिसाब से ही लड़कियाँ भेजते हैं। आप बस अपने कैंडिडेट्स सेट कीजिए, हाई प्रोफाइल लड़कियों से ऐश कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी। बिहार चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, इससे हमारा काम और भी आसान हो जाएगा।

मेरा जलवा हर तरफ है! पार्टी विधायकों को भी सब पता है

हर तरफ अपना जलवा है, हर पार्टी में अपने लोग हैं। इसलिए मेरी साइड से आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए, हमसे कोई सवाल नहीं कर सकता। पार्टी के विधायकों को भी सब पता है, लेकिन पूछने की हिम्मत किसी में नहीं। आप मुझे कोई सामान्य लीडर मत समझिए, कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। दैनिक भास्कर के कैमरे पर यह सनसनीखेज दावा करने वाली बीजेपी लीडर फूल जोशी हैं, जो झारखंड में पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं। केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर वह बिहार विधानसभा चुनाव में 'जय भाजपा, विजय भाजपा' अभियान चला रही हैं। दैनिक भास्कर के ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स में फूल जोशी के साथ उनके नेटवर्क में शामिल नेता और लड़कियाँ एक्सपोज़ हुई हैं। ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स - पार्ट 1 में पढ़िए और देखिए, लड़कियों की पूरी सप्लाई चेन...

HAM पार्टी के स्कैंडल से मिला 'इनपुट'

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की मंत्री फूल जोशी तक भास्कर की टीम बिहार और झारखंड के एक बड़े नेटवर्क को खंगालने के बाद पहुँची। पहला इनपुट 10 जून 2025 को मिला, जब जीतन राम मांझी की HAM पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पासवान और उनकी पत्नी किरन को मुजफ्फरपुर पुलिस ने सैक्स स्कैंडल में गिरफ्तार किया। पति-पत्नी का हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा नेटवर्क था। दैनिक भास्कर की टीम को HAM नेता दिलीप और उनकी पत्नी किरन से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे। भास्कर रिपोर्टर के हाथ जो सबूत लगे, वह पुलिस की जाँच में भी सामने आए। दोनों हाई प्रोफाइल लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप पर वीआईपी लोगों को भेजते थे। बड़े-बड़े होटलों में लड़कियाँ भेजी जाती थीं, जिनमें नेता, बिज़नेसमैन और कई वीआईपी लोग शामिल थे। विधानसभा चुनाव में नेताओं को लड़कियाँ सप्लाई करने की प्लानिंग का भी पता चला। मुजफ्फरपुर से शुरू हुई भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पटना के गर्ल्स हॉस्टल्स का महत्वपूर्ण क्लू मिला।

बीजेपी नेता के लिए काम करती है गर्ल्स हॉस्टल की 'वार्डन'

मुजफ्फरपुर से इनपुट मिलने के बाद हमने पटना के गर्ल्स हॉस्टल्स को आइडेंटिफाई करना शुरू किया। पटना में 12 से अधिक गर्ल्स हॉस्टल की रेकी करने और आसपास के लोगों से इनपुट जुटाने के बाद 8 अक्टूबर तक हमने 4 गर्ल्स हॉस्टल को चिन्हित किया। AN कॉलेज के पास एक गर्ल्स हॉस्टल का कनेक्शन झारखंड से मिला। यहाँ धनबाद की रहने वाली मिस्टी वार्डन है, जो बीजेपी की महिला नेता फूल जोशी के नेटवर्क की एक बड़ी कड़ी है। पड़ताल के दौरान मिस्टी का कनेक्शन स्पा सेंटर से मिला। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि मिस्टी का कनेक्शन पटना के कई स्पा सेंटर में लड़कियाँ सप्लाई करने वालों के साथ है। काफी छानबीन के बाद हमारी टीम पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर चलाने वाले राहुल तक पहुँची। राहुल ऑन डिमांड मिस्टी से लड़कियाँ मँगाता था।

स्पा सेंटर के राहुल ने कराई मिस्टी से 'डील'

भास्कर रिपोर्टर स्पा सेंटर खोलने के लिए एजेंट बनकर राहुल से मिले। राहुल शुरू में टालता रहा, लेकिन 10 से अधिक मुलाकातों के बाद वह मान गया। लड़कियों के लिए राहुल ने उसी मिस्टी का नंबर दिया जिसकी हमें तलाश थी। राहुल ने कॉल कर मिस्टी से हमारी डील कराई, इसके बाद हम मिस्टी के प्लान पर काम करने लगे। बातचीत में राहुल ने बताया, "मैं लड़की का नंबर दे देता हूँ, आप बात कर लेना। मैं बोल दूँगा, वह मैनेज कर देगी।" उसने यह भी बताया कि, "झारखंड के कई बड़े सप्लायर से उसकी सेटिंग है, वह काम करा देगी। वह पूरी 'खान' तक पहुँचा देगी।" अब तक पड़ताल में यह साफ़ हो चुका था कि लड़कियों की सप्लाई में मिस्टी एक बड़ी कड़ी है। वह पटना के स्पा सेंटर्स के साथ मिलकर नेता और वीआईपी लोगों को लड़कियाँ सप्लाई कर रही है। राहुल के जरिए हमने मिस्टी से मिलना शुरू किया।

रिपोर्टर और हॉस्टल वार्डन मिस्टी के बीच 'डील'

इस नेटवर्क को एक्सपोज़ करने के लिए रिपोर्टर को एजेंट बनकर मिस्टी से चुनाव में नेताओं को लड़की सप्लाई की डील करनी पड़ी। मिस्टी से रिपोर्टर की 6 बार मुलाकात हुई। पढ़िए रिपोर्टर से मिस्टी की लड़कियों को लेकर हुई पूरी बातचीत:
  • रिपोर्टर: आपका नेटवर्क काफी एक्टिव है, राहुल ने बोला है, आप मदद कर सकती हैं। नेता के साथ काम करना है, आप काम की हैं या नहीं?
  • मिस्टी: हम तो काम करते ही हैं। घर से छिपकर यह पूरा काम करते हैं। मेरे पास छत्तीसगढ़, MP, बिहार, झारखंड और पटना लोकल की लड़कियाँ हैं, व्यवस्था कर दूँगी। अब तो छाँटना पड़ेगा, आपको सब मिल जाएगा।
  • रिपोर्टर: ऑफर बड़ा है, बड़ी संख्या में लड़कियाँ चाहिए।
  • मिस्टी: मैं बात करके बता दूँगी। मैं धनबाद की हूँ, वहीं का नेटवर्क बड़ा है। यहाँ झारखंड का पूरा नेटवर्क है। जितना अड्डा है, वहाँ 99% झारखंड के नेटवर्क से लड़कियाँ आती हैं। वहाँ (झारखंड) की पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं, वहीं पूरा नेटवर्क चलाती हूँ।

बड़ी डील से पहले मिस्टी ने बताया 'पैकेज' और 'रेट'

लड़कियों की बड़ी सप्लायर तक पहुँचाने से पहले मिस्टी ने दोबारा रिपोर्टर से डील की। मिस्टी ने लड़कियों की फोटो दिखाई और फिर पैकेज पर पूरी बात की। इस डील में वह रिपोर्टर का बजट और नेताओं में पकड़ जानना चाहती थी। मिस्टी ने भाजपा और कांग्रेस की महिला नेताओं का भी खुलासा किया, जो लड़कियों की सप्लाई कर रही हैं।
  • मिस्टी (फोटो दिखाते हुए): यह पसंद है, थोड़ी-सी साँवली है, लेकिन खुश कर देगी। देखिए, सारा फोटो देखिए, सब एक से बढ़कर एक हैं।
  • रिपोर्टर: इनका बजट क्या होता है? इलेक्शन का काम है, आप अच्छा समझ के ही दीजिए।
  • मिस्टी: 10 दिन का पैकेज होगा, एक दिन का 5 से 10 हज़ार देना होगा। लड़की देखकर पैसा तय होता है, जैसी अदा वैसा पैसा। डे और नाइट का अलग-अलग रेट होता है। हम जो भी देंगे, एक्सपीरियंस वाला ही देंगे, ताकि अच्छे से हर किसी को खुश कर सके।
  • रिपोर्टर: आपकी नेता दीदी का काम कैसा है?
  • मिस्टी: भाजपा और कांग्रेस वाली दीदी सब अच्छा से काम कराती हैं। वह हर कास्ट की लड़कियाँ रखती हैं। हमें अमाउंट बता दीजिए, लड़कियों को तय करना होगा।

विश्वास जीतने पर मिस्टी ले गई 'धनबाद'

अब तक रिपोर्टर पर मिस्टी को पूरा भरोसा हो गया था। वह लड़कियों की सप्लाई के लिए साथ काम करने को तैयार हो गई थी। पूरा सेटअप तैयार करने और लड़कियों की सेटिंग के लिए उसने रिपोर्टर को धनबाद चलने के लिए कहा। रिपोर्टर से ही ट्रेन की टिकट कराई, किसी तरह का शक नहीं हो इसलिए रिपोर्टर को साथ लेकर गई। धनबाद में मिस्टी ने जिस महिला को बड़े नेटवर्क वाली सप्लायर बताकर मिलाया, वह झारखंड बीजेपी की बड़ी लीडर निकली। मिस्टी ने झारखंड के धनबाद में एक रेस्टोरेंट में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री फूल जोशी से हमारी मुलाकात कराई। फूल जोशी ने दावा किया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में कैंपेन करेंगी और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है।

रिपोर्टर से भाजपा लीडर फूल जोशी की पूरी 'डील'

मिस्टी ने प्लान समझाया तो फूल जोशी लड़कियों की व्यवस्था करने में जुट गईं। थोड़ी ही देर में उन्होंने बिहार, झारखंड ही नहीं देश के अन्य कई राज्यों से लेकर नेपाल तक की लड़कियों को खंगाल लिया।
  • फूल जोशी: हम बीजेपी के प्रदेश मंत्री हैं, हमें बाढ़ में कैंपेन की जिम्मेदारी मिली है। आप लोग प्रोफेशनल हैं, या किसी के लिए काम कर रहे हैं। हम सब करा देंगे। लड़कियों की सेफ्टी और पेमेंट की कंडीशन तय कर लीजिए।
  • रिपोर्टर: हमें ऐसी लड़की चाहिए जो नेताओं को पसंद आएँ। शुरुआत ही हम 50 से करना चाहते हैं।
  • फूल जोशी: हाँ, एक से बढ़कर एक होंगी। देखिए, आप 2 से 4 लड़की ले जाएँगे या और ज़्यादा चाहिए। देखिए, आप दोनों नए हैं, ना हम आपको जानते हैं और ना आप हमें जानते हैं। पहले थोड़ा विश्वास बढ़ जाए। कोई भी घर छोड़कर जाएगा तो उसे उस हिसाब से पैसा चाहिए। मैं झारखंड, बिहार ही नहीं कई राज्यों में लड़कियाँ भेजती हूँ, जयपुर तक भेजी है। स्पेशल डिमांड थी।
  • रिपोर्टर: कैसी स्पेशल लड़कियाँ?
  • फूल जोशी: सुंदर सेक्सी वाली, यही नेताओं को भी चाहिए होती है। ऐसी ही डिमांड देवघर में बालू माफिया की थी।

एक ही टाइम पर दो-दो लड़कियाँ और दो-दो नेताओं की 'सेटिंग'

डील के दौरान रिपोर्टर के सामने ही मिस्टी और फूल की बातचीत ने चौंका दिया। दोनों ने एक नेता के लिए एक साथ एक समय पर 2-2 लड़कियों को भेजने की बात स्वीकार की। इतना ही नहीं, एक लड़की के साथ 2-2 नेताओं को भी भेज देती हैं। देखिए, नेताओं के क्या-क्या शौक हैं:
  • मिस्टी: दीदी एक नेता के लिए दो लड़की तैयार हो जाएँगी ना।
  • फूल जोशी: हाँ यार, तैयार हो जाएँगी, क्यों नहीं होगी। पेमेंट क्या देंगे ये मायने रखता है। दो-तीन लेकर चले जाइए, पहले काम कराकर देख लीजिए। अच्छा हुआ तो और लड़की देंगे।
  • रिपोर्टर: नेता लोग ऐसा ही चाहते हैं क्या?
  • फूल जोशी: हाँ, यही तो होता है। आप पहले 6 से 7 लड़कियाँ ले जाइए, फिर चुनाव में जितनी चाहिएगा उतनी देंगे।
मिस्टी ने कहा कि, लड़कियाँ पटना में गर्ल्स हॉस्टल में मैं रखवा दूँगी। सेफ्टी की तो चिंता ही नहीं है। सब सुरक्षित मेरी निगरानी में रहेंगी।

वीडियो कॉल पर दिखाईं 70 से ज़्यादा लड़कियाँ

रिपोर्टर ने जब लड़कियों से बात कराने को कहा तो फूल जोशी और मिस्टी ने 12 से ज़्यादा लड़कियों से वीडियो कॉल पर बात करा दी। दोनों ने बात कराते हुए उनसे यह भी सवाल किया कि, नेताओं को खुश करने के लिए जाना है, कैसे काम करोगी बता दो। लड़कियों ने अपना एक्सपीरियंस और काम करने का तरीका भी वीडियो कॉल पर बताया। फूल जोशी ने झारखंड, UP, MP, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और नेपाल की लड़कियों से वीडियो कॉल पर बात कराई। दोनों ने दो से ढाई घंटे का समय माँगा और कहा कि, आपकी चॉइस की लड़कियों को साथ भेज देंगे। इस दौरान मिस्टी और फूल जोशी ने मोबाइल पर 70 से अधिक लड़कियों की फोटो उनकी प्रोफाइल के साथ दिखाई। बाद में दोनों ने मिलकर लड़कियों की फोटो भी प्रोफाइल के साथ हमें व्हाट्सएप पर भेजीं।

विधायक जानता है, पर पूछने की 'हिम्मत' नहीं

फूल जोशी ने ये स्वीकार किया कि वह लड़कियों की सप्लाई करती है, इसकी जानकारी पार्टी के कई लोगों को है। यहाँ तक कि उसने विधायक के बारे में कहा, वह जानते हैं लेकिन कभी पूछ नहीं पाए। पूछने की हिम्मत नहीं होती है।
  • फूल जोशी: सब सीक्रेट होता है, सबको पता भी नहीं। विधायक को पता चला, लेकिन पूछने की हिम्मत नहीं हुई। इतने बड़े-बड़े नेताओं से संपर्क है, अपनी छवि भी तो बचानी रहती है। इसलिए बड़ा अलर्ट होकर सारा काम किया जाता है। मैं पार्टी में नहीं देती हूँ, बाहर के लिए सब काम होता है। बहुत वीआईपी लोग हैं, डिमांड करते हैं।
  • रिपोर्टर: पैकेज क्या होता है, हमारा सिस्टम क्या होगा?
  • फूल जोशी: पैकेज वाला लीजिएगा, 10 दिनों का पैकेज ले लीजिए। रेट और लड़कियों के एक्सपीरियंस के साथ डे व नाइट का अलग-अलग पैकेज होता है। झारखंड पूरा बिहार संभालता है, 99 प्रतिशत धनबाद का एजेंट सप्लाई देता है।
ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स के पार्ट-2 में कल देखिए, विदेशों से कैसे मँगाई जाती हैं लड़कियाँ और कैसे चलता है एजेंट्स का पूरा नेटवर्क....

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q1: 'ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स' में बीजेपी की किस नेता का नाम सामने आया है? A: दैनिक भास्कर के 'ऑपरेशन डर्टी पॉलिटिक्स' में झारखंड बीजेपी की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री फूल जोशी का नाम सामने आया है। वह बिहार विधानसभा चुनाव में 'जय भाजपा, विजय भाजपा' अभियान चला रही थीं। Q2: लड़कियों की सप्लाई चेन में पटना के किन स्थानों का उपयोग किया जा रहा था? A: जांच के दौरान पता चला कि पटना के कई गर्ल्स हॉस्टल्स, विशेषकर AN कॉलेज के पास के हॉस्टल, का उपयोग लड़कियों के ठहरने और VIP लोगों को सप्लाई करने के लिए किया जा रहा था। हॉस्टल वार्डन मिस्टी इस नेटवर्क की मुख्य कड़ी थी। Q3: फूल जोशी और मिस्टी किन राज्यों से लड़कियों की व्यवस्था करने का दावा कर रही थीं? A: फूल जोशी और मिस्टी ने दावा किया कि उनके पास छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश (MP), बिहार, झारखंड, दिल्ली, और यहाँ तक कि नेपाल तक की लड़कियाँ उपलब्ध हैं, जिन्हें वे नेताओं और VIPs की डिमांड पर अलग-अलग राज्यों में भेजती हैं। Hair Regrowth Serum: इस सीरम से 20 दिनों में उगने लगेंगे बाल, ताइवान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया कमाल, गंजे सिर पर भी दिखेंगे हेयर  

click here

India’s No. #10 Hindi news website – Deshtak.com

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram , LinkedIn और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

"Accurate analysis of every big news, in the right language at the right time."— DESHTAK Bureau
deshtak Profile
deshtak

Writer at Deshtak

Reader Comments

Want to leave a comment?

You must be logged in to post a comment. We do not allow promotional links.

Related News & Articles

प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, नीलेकणि की टास्क फोर्स गठित India

प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, नीलेकणि की टास्क फोर्स गठित

Jul 27, 2026
पायजामे की डोरी खोलना 'रेप की कोशिश', SC ने पलटा इलाहाबाद HC का फैसला | Supreme Court CJI Suryakant News India

पायजामे की डोरी खोलना 'रेप की कोशिश', SC ने पलटा इलाहाबाद HC का फैसला | Supreme Court CJI Suryakant News

Feb 18, 2026
Big News: मस्जिदों और मदरसों का वो खौफनाक नेटवर्क, जहां हिंदू बच्चियां होती हैं शिकार और होता है जबरन धर्मांतरण  India

Big News: मस्जिदों और मदरसों का वो खौफनाक नेटवर्क, जहां हिंदू बच्चियां होती हैं शिकार और होता है जबरन धर्मांतरण 

Jan 22, 2026
World Biggest Shivling: बिहार में स्थापित, जानिए 33 फीट ऊंचे महालिंग की खासियत India

World Biggest Shivling: बिहार में स्थापित, जानिए 33 फीट ऊंचे महालिंग की खासियत

Jan 19, 2026

Sign Up / Login With

Or

Enter OTP

OTP sent to