प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलीं पूनम पांडे, रोते हुए बोलीं- साक्षात भगवान बैठे हैं

February 26, 2026 8:25 AM
Premanand Maharaj (प्रेमानंद महाराज)

साक्षात भगवान बैठे हैं’ प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलने के बाद बोलीं पूनम पांडे, जपने लगीं राधा नाम

सच तो ये है कि ग्लैमर और कंट्रोवर्सी की दुनिया से दूर जब कोई सितारा आध्यात्म की राह पकड़ता है, तो हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला। मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ने होली से पहले वृंदावन की धार्मिक यात्रा की, जहां उन्होंने बांके बिहारे के दरबार में माथा टेका और प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना। इस यात्रा के बाद पूनम ने अपने विवादित अंदाज को छोड़कर सलवार-सूट पहनना शुरू किया और आध्यात्मिक बातें करने लगीं। जो फैंस उन्हें उनके बोल्ड अवतार के लिए जानते थे, वो उनका ये नया रूप देखकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

वृंदावन डायरीज: पूनम पांडे का हैरान करने वाला आध्यात्मिक सफर

मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे का बदला रूप हर किसी चौंका रहा है। कंट्रोवर्सी से दूर पूनम कृष्ण भक्ति में रमी दिखाई दे रही हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर रहने वालीं पूनम अब श्री राधा केली कुंज के मार्ग पर चलती नजर आ रही हैं।

रिवीलिंग कपड़ों की जगह उन्हें सलवार-सूट में देखा जा रहा है। वो आध्त्यमिक बातें भी कर रही हैं। ध्यान रखें, बॉलीवुड गलियारों में पूनम को लेकर ये सारी बातें तब शुरू हुईं, जब वो होली से पहले वृंदावन बांके बिहारी संग रंग खेलने पहुंचीं। वृंदावन से लौटने के बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज को लेकर चौंकाने वाली बात कही। उनका ये अनुभव इतना गहरा था कि जिसने भी सुना, वो बस राधे-राधे जपने लगा।

वृंदावन से लौटीं पूनम पांडे, शेयर किया अनुभव

हमेशा विवादों में रहने वाली पांडे होली के त्योहार से पहले धार्मिक यात्रा के लिए श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचीं। वृंदावन की गलियों में ब्रज की होली का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

वृंदावन पहुंचकर उन्होंने पहले बांके बिहारे के दरबार में माथा टेका। इसके बाद वो प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं। महाराज जी के एकांतिक वार्तालाप और उनके दर्शन का असर ऐसा हुआ कि पूनम अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

प्रेमानंद महाराज का सतसंग सुनकर पूनम इमोशनल हो गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां लोग अक्सर सोचते हैं कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है, लेकिन कैमरे के सामने पूनम की आंखों में सच्ची श्रद्धा साफ छलक रही थी।

“मैं पता नहीं कितना रोई…” पैपराजी के सामने छलका दर्द

मुंबई एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उन्हें घेरा, तो उनका व्यवहार बिल्कुल शांत था। पूनम पैपराजी से कहती हैं मैं प्रेमानंद महाराज जी से मिली। सच बताऊं ऐसा लग रहा था कि साक्षात भगवान बैठे हैं। जो लोग महाराज जी को सुनते हैं, वो जानते हैं कि उनकी वाणी में कितना तेज है। पूनम ने आगे कहा, मैं तो पता नहीं कितना रोई हूं वहां पर। पूनम ने ये भी बताया कि उन्होंने वृंदावन में होली खेली। इसके बाद उन्होंने पैपराजी को गुलाल लगाया। वो कहती हैं कि ये वृंदावन से लाई हूं, राधे-राधे। सिर्फ इतना ही नहीं, पूनम ने पैपराजी से राधे-राधे जपने के लिए भी कहा। एक समय पर कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहलाने वाली पूनम के मुंह से ये शब्द सुनकर पैपराजी भी हैरान थे।

इंस्टाग्राम पर दिखा नया अवतार: शांति और शक्ति

कान्हा की नगरी से लौटी पूनम के चेहरे पर एक ग्लो दिखा। यह वो सुकून था जो शायद उन्हें लंबे समय से नहीं मिला था। सलवार-सूट में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए गार्डन में बैठी दिख रही हैं। अपने इस नए पोस्ट में वो कैप्शन में लिखती हैं कि शांती आउट साइड, शक्ति इनसाइड। पूनम पांडे का रातोरात ये बदलाव चौंकाने वाला है। कहा जाता है कि बांके बिहारी जी जिसे बुला लें, उसका जीवन बदल जाता है। लेकिन भक्ति कब किसे, कैसे बदल दे कुछ नहीं कहा जा सकता है। ## विवादित रही पर्सनल लाइफ: क्यों पड़ी आध्यात्म की जरूरत?

पूनम की इस शांति के पीछे उनके पुराने जख्म भी छिपे हैं। यहा ये जानना जरूरी है कि पूनम पांडे विवादों के लिए फेमस हैं। 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने पति पर मारपीट और शोषण का केज दर्ज कराया था। शादी के तुरंत बाद सामने आई इन खबरों ने फैंस को चौंका दिया था।

एक्ट्रेस का आरोप था कि हनीमून के दौरान उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद सैम को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

2021 में उन्होंने फिर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें काफी चोट आई है। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के इस दौर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। रिश्ता खराब होने के बाद वो पति से अलग हो गईं। शायद अपनी पर्सनल लाइफ के इसी गहरे तनाव और डिप्रेशन से बाहर आने के लिए पूनम ने भगवान श्री कृष्ण और प्रेमानंद जी महाराज की शरण ली है।

PM Vishwakarma Yojana 2026: बिना गारंटी 3 लाख लोन और ₹500 रोज़ाना, ऐसे उठाएं फायदा

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram , LinkedIn और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

deshtak

DeshTak.com – Desh ki Baat, Sidhe Aap Tak DeshTak.com is a reliable and fast digital news platform dedicated to bringing every important news of the country and the world straight to you. Here you get breaking news, real-time updates, and in-depth analytical reporting - that too in both Hindi and English. From politics to technology, entertainment to sports and global events, DeshTak provides verified, unbiased content on every topic. Our aim is to give you fast, accurate and reliable information - so that you stay connected with every news, from anywhere.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment