Saturday, 25 July 2026
🏠 HOME
CATEGORIES
AUTOMOBILE BUSINESS SARKARI YOJANA TECHNOLOGY AI NEWS INDIA NEWS English News Entertainment AI Tools AI TOOL Viral Video Lifestyle Sarkari Results All Recipes Science & Health Sports World Culture & Arts Politics
BREAKINGLIVE
डेली 100 बचाकर बनाएं 2.14 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस जबरदस्त स्कीम का फायदा उठाएं! | Post Office RD Scheme In Hindi Washing Your Car: गाड़ी धोते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक, पक्के दाग और मैल हो जाएंगे गायब! Home Loan: 20 साल का लोन सिर्फ 10 साल में खत्म! सिर्फ 3 आसान ट्रिक्स से बचाएं लाखों का ब्याज Baleno की मुश्किलें बढ़ीं: 7 लाख से कम में Tata Altroz का नया अवतार बाजार में छाया, 3 लाख परिवारों की पहली पसंद बनी | Tata Altroz Facelift 2025 Hindi बच्चे मेरा शो देख रहे हैं? गलती मेरी नहीं उनके मां-बाप की है! – Parenting पर Samay Raina ने कही ये बात लॉन्च से पहले OnePlus 13s की कीमत लीक, कैमरा-बैटरी-फीचर्स भी जानें Xiaomi ने लॉन्च किया 3K रिजॉल्यूशन वाला डुअल लेंस सिक्योरिटी कैमरा – रात को भी दिखेगा सबकुछ रंगीन, जानें कीमत! Rolls-Royce को टक्कर देती है यह Range Rover Car, सिर्फ 12 लोग ही खरीद सकते हैं
BUSINESS

4 Crore Tax और सुविधाएं जीरो! परेशान कंपनी मालिक का छलका दर्द, अब देश छोड़ना ही लक्ष्य

4 Crore Tax भरने वाला Bengaluru Entrepreneur देश छोड़ने को तैयार? Bengaluru के Entrepreneur ने Linkedin पर लिखा कि पिछले 12 से 18 महीनों में उन्होंने 4 करोड़ रु
4 Crore Tax और सुविधाएं जीरो! परेशान कंपनी मालिक का छलका दर्द, अब देश छोड़ना ही लक्ष्य

📌 Highlights

  • 4 Crore Tax भरने वाला Bengaluru Entrepreneur देश छोड़ने को तैयार?
  • Bengaluru के Entrepreneur ने Linkedin पर लिखा कि पिछले 12 से 18 महीनों
  • उन्होंने 4 करोड़ रुपये टैक्स भरा है.

4 Crore Tax भरने वाला Bengaluru Entrepreneur देश छोड़ने को तैयार?

Bengaluru के Entrepreneur ने Linkedin पर लिखा कि पिछले 12 से 18 महीनों में उन्होंने 4 करोड़ रुपये टैक्स भरा है.

RELATED NEWS
डेली 100 बचाकर बनाएं 2.14 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस जबरदस्त स्कीम का फायदा उठाएं! | Post Office RD Scheme In Hindi

डेली 100 बचाकर बनाएं 2.14 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस जबरदस्त स्कीम का फायदा उठाएं! | Post Office RD Scheme In Hindi

Home Loan: 20 साल का लोन सिर्फ 10 साल में खत्म! सिर्फ 3 आसान ट्रिक्स से बचाएं लाखों का ब्याज

Home Loan: 20 साल का लोन सिर्फ 10 साल में खत्म! सिर्फ 3 आसान ट्रिक्स से बचाएं लाखों का ब्याज

RBI ने घटाया Repo Rate: जानिए अब कितनी सस्ती होगी आपकी EMI और लोन दरें

RBI ने घटाया Repo Rate: जानिए अब कितनी सस्ती होगी आपकी EMI और लोन दरें

SBI दे रहा है घर बैठे कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 90,000! ऐसे करें अप्लाई

SBI दे रहा है घर बैठे कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 90,000! ऐसे करें अप्लाई

बेंगलुरु (Bengaluru) के एक Entrepreneur (कारोबारी) रोहित श्रॉफ, भारत के टैक्स सिस्टम से काफी परेशान हैं. उनका कहना है कि जो लोग ईमानदारी से टैक्स देते हैं, उन्हें भी बार-बार जांच और कड़ी निगरानी का सामना करना पड़ता है.

रोहित ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 12 से 18 महीनों में उन्होंने जीएसटी और इनकम टैक्स मिलाकर करीब 4 करोड़ रुपये सरकार को दिए हैं. इसके बावजूद उन्हें ऐसा लगता है कि सरकार कारोबारियों पर भरोसा नहीं करती.

Aflog फाउंडर का गुस्सा क्यों फूटा?

अफलॉग (Aflog) ग्रुप के फाउंडर रोहित श्रॉफ ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत में कारोबार करने की व्यवस्था ‘दोषपूर्ण’ है और इसी वजह से उन्होंने 2026 तक भारत छोड़कर विदेश में बिजनेस करने की कसम खाई है.

उन्होंने लिखा,

"भारत में, आबादी का एक छोटा सा हिस्सा (5% से भी कम) टैक्स भरता है. फिर भी, दुर्भाग्य यह है कि यह सिस्टम बार-बार इस छोटे हिस्से को ही निशाना बनाता है, जो पहले से ही नियमों का पालन कर रहा है."

रोहित श्रॉफ का कहना है कि टैक्स सिस्टम में बार-बार वही लोग निशाने पर आते हैं जो नियम मानते हैं. उन्हें जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स तक जांच झेलनी पड़ती है.

'बदले में कोई सम्मान नहीं मिलता'

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,

"कंपनियां फिर भी हर महीने जीएसटी, टीडीएस और सालाना इनकम टैक्स भरती रहती हैं, लेकिन बदले में कोई फायदा या सम्मान नहीं मिलता. सिस्टम से लड़ना इतना महंगा और समय लेने वाला है कि ज्यादातर कारोबारी टैक्स भरते हैं और आगे बढ़ते हैं."

रोहित श्रॉफ ने कहा कि यह सिस्टम, टैक्स देने वाले छोटे समूह के बजाय, बहुसंख्यक वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है. इसी वजह से उन्होंने 2026 में भारत छोड़ने का फैसला किया है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रोहित की इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई है. कई दूसरे Entrepreneurs और बिजनेस ओनर्स भी उनकी बात से सहमत दिख रहे हैं.

लोगों का कहना है कि अगर ईमानदारी से काम करने वालों को ही परेशान किया जाएगा, तो देश में बिजनेस करना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सिस्टम को सुधारने के लिए देश में रहकर ही काम करना चाहिए, भागना हल नहीं है.

‘देशभक्ति का नहीं, हकीकत का मामला’

उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा कि जब ऐसे लोग देश छोड़ते हैं, तो इसकी वजह ये नहीं होती कि वे देश से नफरत करते हैं. इसका कारण यह है कि सिस्टम, विकास को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि उसे परेशान करता है.

उन्होंने लिखा,

“यह देशभक्ति का मामला नहीं है. यह हकीकत का मामला है. सिस्टम में खामियां हैं.”

रोहित की ये बातें ये सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या वाकई हमारा सिस्टम बिजनेस करने वालों के लिए फ्रेंडली है या नहीं. अगर ऐसा ही चलता रहा, तो टैलेंट और पैसा दोनों देश से बाहर जाते रहेंगे.

10 Best AI Tools for Accounting in 2026: Simplifying Your Financial Management

Hindi news website – Deshtak.com

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram , LinkedIn और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

"Accurate analysis of every big news, in the right language at the right time."— Global Wire News Bureau
E

Elena Rostova

GLOBAL WIRE (GlobalWireNews.com) is a trusted digital news platform dedicated to delivering the latest updates on Artificial Intelligence, Technology, Business, Automobiles, Finance, Government Schemes, Jobs, Education, and Trending News. We provide fast, accurate, and easy-to-understand content with a focus on reliability and quality.

Reader Comments

Leave a Reply:

Related News & Articles

डेली 100 बचाकर बनाएं 2.14 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस जबरदस्त स्कीम का फायदा उठाएं! | Post Office RD Scheme In Hindi BUSINESS

डेली 100 बचाकर बनाएं 2.14 लाख! पोस्ट ऑफिस की इस जबरदस्त स्कीम का फायदा उठाएं! | Post Office RD Scheme In Hindi

11 hours ago
Home Loan: 20 साल का लोन सिर्फ 10 साल में खत्म! सिर्फ 3 आसान ट्रिक्स से बचाएं लाखों का ब्याज BUSINESS

Home Loan: 20 साल का लोन सिर्फ 10 साल में खत्म! सिर्फ 3 आसान ट्रिक्स से बचाएं लाखों का ब्याज

11 hours ago
RBI ने घटाया Repo Rate: जानिए अब कितनी सस्ती होगी आपकी EMI और लोन दरें BUSINESS

RBI ने घटाया Repo Rate: जानिए अब कितनी सस्ती होगी आपकी EMI और लोन दरें

11 hours ago
SBI दे रहा है घर बैठे कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 90,000! ऐसे करें अप्लाई BUSINESS

SBI दे रहा है घर बैठे कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 90,000! ऐसे करें अप्लाई

11 hours ago