Saturday, 25 July 2026
🏠 HOME
CATEGORIES
AUTOMOBILE BUSINESS SARKARI YOJANA TECHNOLOGY AI NEWS INDIA NEWS English News Entertainment AI Tools AI TOOL Viral Video Lifestyle Sarkari Results All Recipes Science & Health Sports World Culture & Arts Politics
BREAKINGLIVE
Global Climate Accord Reaches Historic Consensus at Geneva Summit EPF Pension Calculation: Monthly Pension After 12 and 20 Years NoiseFit Halo 3 India Launch: Price, Features, Noise Vault Explained EPFO 3.0: Withdraw PF via ATM and UPI "? Big Update 2026
TECHNOLOGY

क्या होता है USB Condom? बड़े काम की है ये छोटी सी चीज, आज ही जान लें फायदे

क्या होता है USB Condom? बड़े काम की है ये छोटी सी चीज, आज ही जान लें फायदे USB Condom एक छोटा सा डिवाइस है जो चार्जिंग के दौरान डेटा चोरी होने से बचाता है. यह
क्या होता है USB Condom? बड़े काम की है ये छोटी सी चीज, आज ही जान लें फायदे

📌 Highlights

  • क्या होता है USB Condom?
  • बड़े काम की है ये छोटी सी चीज, आज ही जान लें
  • फायदे USB Condom एक छोटा सा डिवाइस है जो चार्जिंग के दौरान डेटा चोरी होने से बचाता है.

क्या होता है USB Condom? बड़े काम की है ये छोटी सी चीज, आज ही जान लें फायदे

USB Condom एक छोटा सा डिवाइस है जो चार्जिंग के दौरान डेटा चोरी होने से बचाता है. यह जूस जैकिंग को रोकता है और साइबर फ्रॉड से सुरक्षा देता है. पब्लिक USB पोर्ट पर चार्ज करने वालों के लिए यह बेहद काम की चीज है. यहां हम इस डिवाइस के बारे में बता रहे हैं.

RELATED NEWS
Xiaomi ने लॉन्च किया 3K रिजॉल्यूशन वाला डुअल लेंस सिक्योरिटी कैमरा – रात को भी दिखेगा सबकुछ रंगीन, जानें कीमत!

Xiaomi ने लॉन्च किया 3K रिजॉल्यूशन वाला डुअल लेंस सिक्योरिटी कैमरा – रात को भी दिखेगा सबकुछ रंगीन, जानें कीमत!

12 अगस्त को लॉन्च हो रहा है Vivo V60, जानें कीमत और फीचर्स

12 अगस्त को लॉन्च हो रहा है Vivo V60, जानें कीमत और फीचर्स

JioPC हुआ लॉन्च: TV बनेगा कंप्यूटर, AI फीचर्स और कीमत सिर्फ 599

JioPC हुआ लॉन्च: TV बनेगा कंप्यूटर, AI फीचर्स और कीमत सिर्फ 599

POVA Slim 5G: दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को लॉन्च

POVA Slim 5G: दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को लॉन्च

आज के डिजिटल वर्ल्ड में हर किसी के लिए स्मार्टफोन सबसे जरूरी चीजों में से एक है. ऐसे में अक्सर हम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और मॉल जैसी जगहों पर पब्लिक USB पोर्ट से फोन को चार्ज कर लेते हैं. लेकिन यही सुविधा आपके लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

इन पोर्ट्स के जरिए आपका बैंक डाटा, पासवर्ड और निजी जानकारी चोरी हो सकती है. इसी खतरे से बचाने के लिए USB कंडोम (USB Condom) की जरूरत होती है. यहां हम इस डिवाइस के बारे में डिटेल में बता रहे हैं.

USB Condom क्या होता है?

USB डेटा ब्लॉकर को USB कंडोम भी कहा जाता है, एक छोटा का डिवाइस होता है, जो चार्जिंग के दौरान फोन और चार्जिंग पोर्ट के बीच लगाया जाता है. पब्लिक प्लेस में फोन को चार्ज करते समय यह डिवाइस सबसे जरूरी हो जाता है.

क्योंकि यह आपके फोन को बिजली तो देता है लेकिन डेटा ट्रांसफर को पूरी तरह रोक देता है. यानी आपका फोन चार्ज होगा लेकिन जूस जैकिंग को रोकता है. यानी कोई भी फाइल, पासवर्ड या जानकारी आपके फोन के बाहर नहीं जा पाएगी.

इसका आकार बहुत छोटा होता है, इसलिए इसे पॉकेट या बैग में रखना आसान होता है. भारत में इसकी कीमत करीब 500 से 1000 रुपये के बीच होती है.

जूस जैकिंग क्या है?

जूस जैकिंग एक साइबर हमला है जिसमें हैकर पब्लिक USB पोर्ट या केबल में मालवेयर डाल देते हैं. जैसे ही आप अपना फोन वहां लगाते हैं, आपका बैंक डाटा, ओटीपी, ईमेल और पासवर्ड चोरी हो सकता है.

RBI भी इसे लेकर चेतावनी दे चुका है. कई मामलों में फोन पूरी तरह लॉक हो सकता है या आपकी पूरी सेविंग उड़ सकती है. यह खतरा दिखता नहीं है, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है.

कैसे काम करता है USB Condom?

USB कंडोम आपके चार्जर और फोन के बीच दीवार बन जाता है. यह केवल बिजली को गुजरने देता है और डेटा लाइन को काट देता है. यानी चार्जिंग तो होगी लेकिन कोई भी ऐप, हैकर या सॉफ्टवेयर आपके फोन से जुड़ नहीं पाएगा.

यह स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टैबलेट, लैपटॉप और USB-C डिवाइस पर भी काम करता है. कुछ केबल ऐसे भी आते हैं जिनमें डेटा ब्लॉकिंग पहले से बनी होती है.

सही USB कंडोम कैसे चुनें?

मार्केट में आजकल कई तरह के USB कंडोम मिल रहे हैं, तो आपको अपने फोन के हिसाब से ही खरीदना चाहिए. अगर आपके पास नया Android फोन है तो USB-C Data Blocker लें, और अगर पुराना फोन या iPhone है तो नॉर्मल USB-A वाला मॉडल सही रहेगा.

खरीदते वक्त यह जरूर देख लें कि उसमें 'Fast Charging Support' है या नहीं, वरना फोन चार्ज होने में बहुत टाइम लगाएगा. लोकल मार्केट में यह कम मिलता है, इसलिए Amazon या Flipkart से मंगाना ज्यादा सही ऑप्शन है.

क्या सच में USB कंडोम जरूरी है?

हालांकि जूस जैकिंग के मामले बहुत ज्यादा सामने नहीं आए हैं और Android और iPhone में अपनी सुरक्षा होती है, फिर भी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता.

अगर आप ज्यादा सफर करते हैं या बार-बार पब्लिक चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करते हैं, तो USB कंडोम एक अच्छा सुरक्षा कवच बन सकता है. फिर भी सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप अपना चार्जर या पावर बैंक इस्तेमाल करें.

यात्रा करने वालों के लिए क्यों जरूरी?

जो लोग ट्रेन, बस या फ्लाइट से ज्यादा सफर करते हैं, उनके लिए USB कंडोम एक जरूरी एक्सेसरी बन सकता है. यह सस्ता है और जेब में आसानी से रखा जा सकता है.

जब भी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर फोन लगाएं, इसे बीच में लगा दें और बेफिक्र होकर चार्ज करें. इस छोटी सी डिवाइस से आप अपने पैसे, पहचान और निजी जिंदगी को सुरक्षित रख सकते हैं.

FAQs 

Q1: क्या USB कंडोम लगाने से चार्जिंग स्लो हो जाती है?

Ans: नहीं, अगर आप अच्छी क्वालिटी का डेटा ब्लॉकर लेते हैं तो चार्जिंग स्पीड पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता. बस डेटा पिन ब्लॉक होती है, पावर पिन चालू रहती है.

Q2: यह डिवाइस मुझे कहां मिलेगा?

Ans: मोबाइल की दुकानों पर यह थोड़ा मुश्किल से मिलता है. आप इसे Amazon या Flipkart पर "USB Data Blocker" सर्च करके आसानी से मंगवा सकते हैं.

Q3: क्या यह iPhone और Android दोनों पर काम करता है?

Ans: हां, यह डिवाइस चार्जर के प्लग में लगता है, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास iPhone है या Android. यह दोनों को सुरक्षित रखता है.

Q4: क्या पावर बैंक इस्तेमाल करना इससे बेहतर है?

Ans: बिल्कुल! अपना पावर बैंक ले जाना सबसे सेफ है. लेकिन अगर पावर बैंक डिस्चार्ज हो जाए और पब्लिक चार्जर इस्तेमाल करना पड़े, तब USB कंडोम ही जान बचाता है.

Q5: इसकी कीमत कितनी होती है?

Ans: भारत में अच्छे ब्रांड का USB कंडोम आपको 500 से 800 रुपये के बीच मिल जाएगा. सस्ता वाला लेने से बचें क्योंकि वो खराब हो सकता है.

कांग्रेस विधायक Phool Singh Baraiya का शर्मनाक बयान: “खूबसूरत लड़की दिखे तो हो सकता है रेप”

Hindi news website – Deshtak.com

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें FacebookTwitterInstagram , LinkedIn और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

"Accurate analysis of every big news, in the right language at the right time."— Global Wire News Bureau
E

Elena Rostova

GLOBAL WIRE (GlobalWireNews.com) is a trusted digital news platform dedicated to delivering the latest updates on Artificial Intelligence, Technology, Business, Automobiles, Finance, Government Schemes, Jobs, Education, and Trending News. We provide fast, accurate, and easy-to-understand content with a focus on reliability and quality.

Reader Comments

Leave a Reply:

Related News & Articles

Xiaomi ने लॉन्च किया 3K रिजॉल्यूशन वाला डुअल लेंस सिक्योरिटी कैमरा – रात को भी दिखेगा सबकुछ रंगीन, जानें कीमत! TECHNOLOGY

Xiaomi ने लॉन्च किया 3K रिजॉल्यूशन वाला डुअल लेंस सिक्योरिटी कैमरा – रात को भी दिखेगा सबकुछ रंगीन, जानें कीमत!

6 hours ago
12 अगस्त को लॉन्च हो रहा है Vivo V60, जानें कीमत और फीचर्स TECHNOLOGY

12 अगस्त को लॉन्च हो रहा है Vivo V60, जानें कीमत और फीचर्स

6 hours ago
JioPC हुआ लॉन्च: TV बनेगा कंप्यूटर, AI फीचर्स और कीमत सिर्फ 599 TECHNOLOGY

JioPC हुआ लॉन्च: TV बनेगा कंप्यूटर, AI फीचर्स और कीमत सिर्फ 599

6 hours ago
POVA Slim 5G: दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को लॉन्च TECHNOLOGY

POVA Slim 5G: दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को लॉन्च

6 hours ago