Google Stitch: अब AI से खुद डिजाइन करें अपना ऐप और वेब पेज, गूगल ने लॉन्च किया धमाकेदार अपडेट
Google Stitch ने डिजाइनिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है। Google ने Stitch प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह एक AI बेस्ड डिजाइन टूल है जो कि यूजर्स को ऐप क्रिएट करने और वेब इंटरफेस बनाने की सुविधा देता है, जिसमें सामान्य वायरफ्रेम के बजाय नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट का उपयोग होता है।
Google Stitch के इस अपडेट के साथ अब कोडिंग या भारी-भरकम डिजाइनिंग स्किल्स की जरूरत कम हो गई है। इसमें अब एक नया इनफिनिट कैनवास (Infinite Canvas) है जो यूजर्स के आइडिया को शुरुआती सोच से लेकर वर्किंग प्रोटोटाइप तक तैयार होने का सुविधा देता है।
सच तो यह है कि नया Stitch कैनवास डिजाइन प्रक्रिया के दौरान यूजर्स की क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए तैयार हुआ है। यहां पर यूजर्स किसी चीज को तैयार करने के लिए पहले अलग-अलग दिशाओं में जाते हैं और फिर एक साथ आते हैं। इससे यूजर्स अपने आइडिया को जैसे कि फोटो, टेक्स्ट या कोड को डायरेक्ट कैनवास पर कॉन्टैक्स्ट के रूप में लाने की सुविधा मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नया डिजाइन एजेंट: आपके प्रोजेक्ट का ‘स्मार्ट मैनेजर’
गूगल ब्लॉग के अनुसार, यह कैनवास के एक्सटेंसिव कॉन्टैक्स्ट को एक नए डिजाइन एजेंट के साथ जोड़ा जा रहा है जो पूरे प्रोजेक्ट की ग्रोथ को समझ सकता है। अक्सर डिजाइनिंग के दौरान हम कई वर्जन बना लेते हैं और कंफ्यूज हो जाते हैं, लेकिन Google Stitch AI इसे आसान बना देता है।
जब आप और ज्यादा डायरेक्शन का पता लगाना चाहते हैं तो नया एजेंट मैनेजर भी है जो कि आपकी ग्रोथ को ट्रैक करता है। इसके साथ ही आपको व्यवस्थित रहते हुए एक साथ कई आइडिया पर काम करने में मदद करता है। ध्यान रखें, यह एजेंट सिर्फ सुझाव नहीं देता, बल्कि आपके विजन को समझकर उसे लेआउट में तब्दील करता है।
DESIGN.md के साथ डिजाइन सिस्टम: कोडिंग और डिजाइन का संगम
इस बार डिजाइन सिस्टम टुलकिट का विस्तार किया गया है, जिससे आप ज्यादा डीप कॉन्टैक्स्ट के साथ क्रिएट कर पाएं। यह फीचर उन लोगों के लिए वरदान है जो प्रोफेशनली वेब पेज डिजाइन करना चाहते हैं।
आप किसी भी URL से आसानी से एक डिजाइन सिस्टम निकाल सकते हैं, या नए DESIGN.md एक एजेंट-फ्रेंडली मार्कडाउन फाइल का उपयोग करके अपने डिजाइन के तरीकों को अन्य डिजाइन और कोडिंग टूल में इंपोर्ट या एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
जैसे कि यह आपको अपने डिजाइन को किसी अन्य स्टिच प्रोजेक्ट पर लागू करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे हर बार नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। Google Stitch का यह मार्कडाउन सपोर्ट इसे डेवलपर्स के बीच भी काफी पॉपुलर बना रहा है।
Google Stitch कैसे बदल देगा डिजाइनिंग का तरीका?
अक्सर लोग यहां गलती करते हैं कि वे AI को सिर्फ एक छोटा सा टूल समझते हैं, लेकिन Stitch एक पूरा इकोसिस्टम है। यहाँ कुछ खास बातें हैं जो इसे अलग बनाती हैं:
-
नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट: आपको बस लिखना है कि आपको कैसा ऐप चाहिए, और AI वायरफ्रेम तैयार कर देगा।
-
वर्किंग प्रोटोटाइप: यह सिर्फ फोटो नहीं बनाता, बल्कि एक ऐसा मॉडल देता है जिसे आप टेस्ट कर सकते हैं।
-
क्रॉस-प्लेटफॉर्म कंपैटिबिलिटी: आप अपने डिजाइन को आसानी से कोडिंग टूल्स में ले जा सकते हैं।
FAQs
-
Google Stitch क्या है और यह कैसे काम करता है? यह गूगल का एक AI-पावर्ड डिजाइन टूल है जो नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट के जरिए ऐप और वेब पेज के प्रोटोटाइप तैयार करता है।
-
क्या Google Stitch का उपयोग करने के लिए कोडिंग आना जरूरी है? जी नहीं, Stitch को इस तरह बनाया गया है कि बिना कोडिंग नॉलेज के भी यूजर्स वर्किंग प्रोटोटाइप और वायरफ्रेम बना सकें।
-
Google Stitch में ‘Infinite Canvas’ का क्या मतलब है? यह एक बड़ा डिजिटल स्पेस है जहाँ आप अपने आइडिया, फोटो और कोड को एक साथ रखकर बड़े प्रोजेक्ट्स को मैनेज कर सकते हैं।
-
क्या मैं Google Stitch के डिजाइन को कोडिंग टूल्स में एक्सपोर्ट कर सकता हूँ? हाँ, आप DESIGN.md मार्कडाउन फाइल के जरिए अपने डिजाइन सिस्टम को अन्य कोडिंग और डिजाइनिंग टूल्स में एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
-
Google Stitch का नया डिजाइन एजेंट क्या करता है? डिजाइन एजेंट आपके प्रोजेक्ट की ग्रोथ को ट्रैक करता है और कई आइडियाज को एक साथ मैनेज करने में आपकी मदद करता है।
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram , LinkedIn और Youtube पर फ़ॉलो करे)






