ईरान जंग के बीच लोग ChatGPT से क्यों नाराज हैं? 300% तक बढ़ा Uninstallation
ChatGPT News: दुनिया भर में इस वक्त जियोपॉलिटिकल टेंशन अपने चरम पर है। ऐसे में ChatGPT जैसी बड़ी AI कंपनियों के फैसले भी सीधे तौर पर आम यूजर्स को प्रभावित कर रहे हैं। सच तो ये है कि टेक और युद्ध अब अलग-अलग नहीं रह गए हैं।
अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं और ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान अमेरिका AI कंपनियां भी चर्चा में हैं। इसमें Anthropic और OpenAI की काफी चर्चा की गई है।
अमेरिका डिफेंस डिपार्टमेंट के साथ OpenAI की पार्टनरशिप पर लोगों का गुस्सा फूटा, जिसके बाद लोगों ने चैटजीपीटी को अनइंस्टॉल करना शुरू किया। इसके बाद अनइंस्टॉल करने की ग्रोथ 300 परसेंट तक पहुंच गई।
इस दौरान OpenAI ने जल्दबाजी में पेंटागन के साथ पार्टनरशिप कर ली लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर कंपनी की काफी आलोचना की। इसके बाद ओपनएआई के चैटजीपीटी ऐप को लोगों ने अनइंस्टॉल करना शुरू किया, जिसका आंकड़ा 300 परसेंट तक पहुंच गया। इसके बाद कंपनी को लोगों के सामने झुकना पड़ा और खुद कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन को इस पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी। इसके बाद OpenAI के सीईओ ने गलती को सुधारा।
OpenAI और Pentagon की डील पर उठे सवाल
ध्यान रखें, AI का इस्तेमाल सेना के लिए होना हमेशा से एक विवादित और संवेदनशील मुद्दा रहा है। अमेरिकी AI कंपनी और चैटजीपीटी मेकर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने माना है कि अमेरिका डिफेंस डिपार्टमेंट के साथ पार्टनरशिप करने में थोड़ा समय लेना चाहिए था।
OpenAI ने पेंटागन के साथ शुरुआती डील ऐसे समय कि जब Anthropic का कॉन्ट्रैक्सट खत्म हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर ओपनएआई को विरोध का सामना करना पड़ा। यूज़र्स को यह डर सताने लगा था कि उनकी फेवरेट AI तकनीक का इस्तेमाल युद्ध के मैदान में विनाशकारी तरीकों से किया जा सकता है।
ChatGPT ऐप किया अनइंस्टॉल: Anthropic को मिला फायदा
यहां लोग गलती करते हैं कि वो सोचते हैं यूजर्स को टेक कंपनियों की नीतियों से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन असल डेटा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
लोगों ने ओपनएआई का विरोध तो किया, साथ ही उसके ChatGPT ऐप को अनइंस्टॉल करना शुरू किया। ऐप एनालिटिक्स फर्म सेंसर टावर के मुताबिक, 28 फरवरी को ChatGPT के अनइंस्टॉल दिन-प्रतिदिन के आधार पर 295% तक बढ़ चुके थे।
वहीं दूसरी ओर Anthropic के Claude चैटबॉट के डाउनलोड्स की संख्या 51 परसेंट तक बढ़ी। एथिकल AI का पालन करने के कारण यूज़र्स ने क्लॉड (Claude) को हाथों-हाथ लिया। साथ ही Claude अमेरिका में Apple App Store पर नंबर 1 स्थान तक पहुंच गया।
ऑल्टमैन ने किया X पर पोस्ट और दी सफाई
विवाद को बढ़ता देख और यूज़र्स के दबाव के बीच, सैम ऑल्टमैन ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया और बताया है कि ओपनएआई ने अब पेंटागन के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को अपडेट कर दिया है। पब्लिक प्रेशर के बाद कंपनी अपने प्रिन्सिपल को क्लीयर कर दिया है।
Here is re-post of an internal post:
We have been working with the DoW to make some additions in our agreement to make our principles very clear.
1. We are going to amend our deal to add this language, in addition to everything else:
“• Consistent with applicable laws,…
— Sam Altman (@sama) March 3, 2026
उन्होंने आगे बताया है कि पेंटागन के साथ जल्दी करने का मकसद था कि अमेरिकी रक्षा विभाग और एआई इंडस्ट्री के बीच तनाव और न बढ़े। Anthropic का पेंटागन के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसलिए खत्म हो गया था क्योंकि उन्होंने सैन्य शर्तों को मानने से इंकार कर दिया था। ऑल्टमैन ने माना कि पूरी स्थिति अंत में मौकापरस्ती और अव्यवस्थित लगने लगी। ऑल्टमैन ने कहा कि वह इस अनुभव को भविष्य के फैसलों पर ध्यान रखेंगे।
कैटी पेरी ने भी जताया विरोध
इस पूरे AI विवाद में हॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। पॉप स्टार कैटी पेरी ने भी X प्लेटफॉर्म पर Claude के स्क्रीनशॉट के साथ दिल वाले इमोजी के साथ शेयर किया। कैटी पेरी के इस पोस्ट से पता चलता है कि वह पेंटागन की मांगों को ठुकराने वाले Anthropic के फैसले को सपोर्ट कर रही हैं। इससे Claude AI को और ज्यादा पब्लिसिटी मिली।
ओपनएआई ने क्या बदलाव किए?
स्थिति को पूरी तरह से साफ करने के लिए, सैम ऑल्टमैन ने एक इन्टरनल मेमो भी शेयर किया है। इस मेमो में स्पष्ट रूप से बताया है कि ओपनएआई के सिस्टम का यूज अमेरिकी नागरिक पर बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी (Mass Surveillance) में नहीं किया जा सकता है। यूजर्स की प्राइवेसी के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यह प्रतिबंध अमेरिकी संविधान के National Security Act 1947 के चौथे संशोधन और FISA Act 1978 जैसे कड़े कानूनों पर बेस्ड है।
FAQs (People Also Ask)
Q1. लोग अचानक ChatGPT को क्यों अनइंस्टॉल कर रहे हैं? Ans. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के दौरान OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) के साथ पार्टनरशिप कर ली। युद्ध में AI के इस्तेमाल की आशंका से नाराज होकर लोग विरोध जताते हुए इसे अनइंस्टॉल कर रहे हैं।
Q2. OpenAI और Pentagon की डील का मुख्य विवाद क्या है? Ans. विवाद इस बात पर है कि AI का उपयोग सैन्य अभियानों या बड़े पैमाने पर सर्विलांस के लिए किया जा सकता है, जो AI एथिक्स के खिलाफ माना जाता है।
Q3. ChatGPT का सबसे बेहतरीन विकल्प (Alternative) कौन सा है? Ans. इस विवाद के बाद Anthropic का Claude चैटबॉट ChatGPT के सबसे बड़े विकल्प के रूप में उभरा है, और इसके डाउनलोड्स में 51% की बढ़ोतरी हुई है।
Q4. सैम ऑल्टमैन ने इस विवाद पर क्या कहा? Ans. सैम ऑल्टमैन ने अपनी गलती मानते हुए X (ट्विटर) पर कहा कि उन्हें इस डील में थोड़ा और समय लेना चाहिए था। उन्होंने साफ किया कि OpenAI के सिस्टम का इस्तेमाल नागरिकों की जासूसी के लिए नहीं किया जाएगा।
Q5. Anthropic का कॉन्ट्रैक्ट Pentagon के साथ क्यों खत्म हुआ? Ans. Anthropic ने अमेरिकी रक्षा विभाग की कुछ ऐसी मांगों को मानने से इनकार कर दिया था जो उनके एथिकल AI प्रिंसिपल्स के खिलाफ थीं, जिसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक जगत की ताज़ा ख़बरें’
SIP क्या होती है और ₹500 से करोड़पति कैसे बनें — Complete Beginners Guide Hindi
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram , LinkedIn और Youtube पर फ़ॉलो करे)










