Nostradamus Predictions 2026: बिजली का कहर और खून की नदियां, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
फ्रांस के प्रसिद्ध ज्योतिषी मिशेल डे नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां आज भी दुनिया को चिंतित कर रही हैं। 16वीं शताब्दी में लिखी उनकी किताब ‘ले प्रोफेटिस’ में 942 कविताओं के जरिए भविष्य के रहस्य बताए गए हैं।
इनकी व्याख्या से हिटलर का उभार, 9/11 हमले और कोरोना महामारी जैसी घटनाओं का पता चला। अब Nostradamus Predictions 2026 के लिए उनकी 26वीं चौपाइयों को जोड़कर नई भयावह घटनाओं की भविष्यवाणी की जा रही है। 2025 में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति, उल्कापिंड टक्कर और प्लेग जैसी बातें बताई गई थीं। अब 2026 की बारी है।
महान व्यक्ति पर बिजली का कहर
पहली भविष्यवाणी में एक मशहूर शख्स के बिजली के कहर से मरने की बात है। सदी प्रथम की 26वीं चौपाई कहती है, ‘महान व्यक्ति दिन में बिजली से गिरेगा।’
जानकार इसे किसी बड़े नेता की हत्या या राजनीतिक तख्तापलट मानते हैं। यह घटना पूरी दुनिया को हिलाकर रख सकती है, क्योंकि नास्त्रेदमस ने साफ़ तौर पर “महान व्यक्ति” शब्द का इस्तेमाल किया है।
स्विट्जरलैंड में खून की नदियां?
दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड के टिसिनो इलाके में खून की नदियां बहने की चेतावनी है। लिखा गया है कि शहर की कृपा से टिसिनो खून से भर जाएगा।
वैसे तो यह इतालवी भाषी क्षेत्र काफी शांतिप्रिय है, लेकिन हाल ही में क्रांस-मॉन्टाना के बार में आग लगने से 40 मौतें हुईं, जिसे इस भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है। लोग डरे हुए हैं कि कहीं वहां कोई बड़ा हमला तो नहीं होने वाला।
2026 में तानाशाही शासन होगा मजबूत?
मधुमक्खियों वाली चौपाई सबसे रहस्यमयी है। लिखा गया है कि मधुमक्खियों का विशाल झुंड रात में घात लगाएगा। कुछ लोग इसे राजनीतिक साजिश मानते हैं, जहां काले रंग का जिक्र फासीवाद या तानाशाही को दिखाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, Nostradamus Predictions 2026 में तानाशाही शासन मजबूत हो सकते हैं। ‘7 महीने का महायुद्ध, लोग बुराई से मरेंगे’ जैसी लाइनों से वैश्विक संघर्ष यानी वर्ल्ड वॉर की आशंका भी जताई जा रही है। रूएन और एव्रेक्स का जिक्र राजाओं के टकराव को दर्शाता है।
Vastu Tips: घर में तांबे का सूर्य कहां और कैसे लगाएं, जानिए नियम और लाभ
भयानक सूखा और बाढ़
नास्त्रेदमस ने मौसम को लेकर भी डरावने संकेत दिए हैं। उनकी कुछ लाइनों का मतलब निकलता है कि धरती इतनी सुख जाएगी कि पानी की एक बूंद के लिए लोग तरस जाएंगे। और जब बारिश होगी, तो वो रुकने का नाम नहीं लेगी, जिससे भयानक बाढ़ आ सकती है। यानी कुदरत का गुस्सा 2026 में भी देखने को मिल सकता है।
समुंदर में छिड़ेगा युद्ध
अंत में, नौसेना युद्ध की भविष्यवाणी की गई है और कहा गया कि 7 जहाजों के आसपास घातक युद्ध छिड़ेगा। दक्षिण चीन सागर में चीन, ताइवान, वियतनाम आदि सात देशों को निशाना बताया जा रहा है।
क्या ये भविष्यवाणियां सच होंगी? यह तो समय बताएगा। लेकिन जिस तरह दुनिया में तनाव बढ़ रहा है, उसे देखकर नास्त्रेदमस की बातें सच के करीब लगती हैं।
नई कार का है प्लान? राजस्थान सरकार दे रही Road Tax में 50% की भारी छूट!
Komaki XR7 Electric Scooter: 322km Range, ₹90,000 से कम कीमत
FAW Bestune Xiaoma Ev: 1200Km रेंज और कीमत सिर्फ ₹3.47 लाख!
Hindi news website – Deshtak.com
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Deshtak.com पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram , LinkedIn और Youtube पर फ़ॉलो करे)








